{"_id":"5beb4594bdec22696e0e5ae3","slug":"google-made-doodle-on-occasion-of-children-s-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Children’s Day 2018: गूगल ने खास डूडल बनाकर दिखाया बच्चों का असीमित आकाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Children’s Day 2018: गूगल ने खास डूडल बनाकर दिखाया बच्चों का असीमित आकाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 03:13 AM IST
विज्ञापन
बाल दिवस पर गूगल द्वारा बनाया गया डूडल
- फोटो : Google
चिल्ड्रेंस डे यानी बाल दिवस, भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस। पंडित नेहरू के बाल प्रेम के चलते ही इस दिन को देश के बच्चों को समर्पित किया गया। इंटरनेट दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल ने भी अपने अंदाज में बाल दिवस की बधाई दी है। गूगल ने बाल दिवस को लेकर डूडल बनाया है, जिसमें एक बच्ची को टेलिस्कोप की सहायता से अंतरिक्ष की देखते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
इस डूडल की सहायता से गूगल ने यह दिखाने की कोशिश की है बच्चों के आगे पूरा ब्रह्मांड पड़ा है। ग्रह, रॉकेट और अंतरिक्ष की आकृतियों से सजा यह डूडल बच्चों की खोजी प्रवृत्ति को तो दर्शा ही रहा है साथ ही इस बात का भी संदेश देता है कि भविष्य भी इन्हीं बच्चों पर आधारित है।
विज्ञापन
Trending Videos
इसलिए मनाया जाता है बाल दिवस
स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 दिसंबर 1889 को हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। बच्चे प्रेम से उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। बच्चों से लगाव के चलते ही उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।