फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google Doodle shows how Geminid meteor shower happens 

गूगल डूडल: आज आसमान में होगी तारों की बारिश, कभी नहीं देखा होगा ऐसा खूबसूरत नजारा

Thu, 13 Dec 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Dec 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Google Doodle shows how Geminid meteor shower happens 

आज वही दिन है जिसका इंतजार दुनियाभर के लोग हर साल करते हैं। पानी की बारिश के अलावा अगर आपको तारों की बारिश देखनी है तो आज देख सकते हैं। इस बार ये नजारा 13 दिसंबर को दिखने वाला है। आज आसमान में सितारों की बारिश होगी। इसे जेमिनिड मीटियोर शॉवर कहा जाता है। 


loader

इस खास दिन को गूगल ने डूडल के जरिए और भी खास बनाया है। इस घटना को गूगल डूडल में सात शानदार स्लाइड के माध्यम से दिखाया गया है। इस दिन कई तारे धरती पर बरसते हुए दिखाई देते हैं। यह एक तरह की सालाना प्रक्रिया है। जिसे उल्कापात या मीटियोर की बारिश भी कहा जाता है। हर साल दिसंबर में दिखने वाला ये नजारा इस बार 13 दिसंबर को दिखेगा। ये नजारा दुनिया के हर कोने में दिखाई देगा।

जानें क्या है ये प्रक्रिया

तारों की बारिश उल्कावृष्टि फैथॉन नाम के एस्ट्रॉयड के कारण होती है। दिसंबर माह में 3200 फैथॉन एस्टरॉयड पृथ्वी का रास्ता काटते हैं। बता दें ये वही एस्टरॉयड है जिसका कभी किसी वस्तु से टकराव होता है, जिसके कारण इसके कण पृथ्वी के रास्ते के मोड़ पर मौजूद होते हैं। इनमें से छोटे कण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं और जलने लगते हैं। दिखने में ये बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे सितारे टूटकर गिर रहे हों। 

आप भी ऐसे देख सकते हैं ये नजारा

इस नजारे को देख पाना काफी हद तक मौसम पर भी निर्भर करता है। अगर मौसम साफ रहा तो नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देगा। इसके अलावा आपको ये नजारा देखने के लिए शहर से दूर किसी खुले स्थान पर जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed