{"_id":"5c11f997bdec22414f578f5e","slug":"google-doodle-shows-how-geminid-meteor-shower-happens","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल डूडल: आज आसमान में होगी तारों की बारिश, कभी नहीं देखा होगा ऐसा खूबसूरत नजारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गूगल डूडल: आज आसमान में होगी तारों की बारिश, कभी नहीं देखा होगा ऐसा खूबसूरत नजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
आज वही दिन है जिसका इंतजार दुनियाभर के लोग हर साल करते हैं। पानी की बारिश के अलावा अगर आपको तारों की बारिश देखनी है तो आज देख सकते हैं। इस बार ये नजारा 13 दिसंबर को दिखने वाला है। आज आसमान में सितारों की बारिश होगी। इसे जेमिनिड मीटियोर शॉवर कहा जाता है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इस खास दिन को गूगल ने डूडल के जरिए और भी खास बनाया है। इस घटना को गूगल डूडल में सात शानदार स्लाइड के माध्यम से दिखाया गया है। इस दिन कई तारे धरती पर बरसते हुए दिखाई देते हैं। यह एक तरह की सालाना प्रक्रिया है। जिसे उल्कापात या मीटियोर की बारिश भी कहा जाता है। हर साल दिसंबर में दिखने वाला ये नजारा इस बार 13 दिसंबर को दिखेगा। ये नजारा दुनिया के हर कोने में दिखाई देगा।
जानें क्या है ये प्रक्रिया
तारों की बारिश उल्कावृष्टि फैथॉन नाम के एस्ट्रॉयड के कारण होती है। दिसंबर माह में 3200 फैथॉन एस्टरॉयड पृथ्वी का रास्ता काटते हैं। बता दें ये वही एस्टरॉयड है जिसका कभी किसी वस्तु से टकराव होता है, जिसके कारण इसके कण पृथ्वी के रास्ते के मोड़ पर मौजूद होते हैं। इनमें से छोटे कण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं और जलने लगते हैं। दिखने में ये बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे सितारे टूटकर गिर रहे हों।
आप भी ऐसे देख सकते हैं ये नजारा
इस नजारे को देख पाना काफी हद तक मौसम पर भी निर्भर करता है। अगर मौसम साफ रहा तो नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देगा। इसके अलावा आपको ये नजारा देखने के लिए शहर से दूर किसी खुले स्थान पर जाना होगा।