{"_id":"5c91aca8bdec221450545453","slug":"google-doodle-celebrates-spring-equinox-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल खास डूडल से मना रहा Spring Equinox 2019, बेहद खास है आज का दिन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गूगल खास डूडल से मना रहा Spring Equinox 2019, बेहद खास है आज का दिन
Wed, 20 Mar 2019 08:29 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Spring Equinox 2019
- फोटो : google.com
आज यानी 20 मार्च को गूगल अपने खास डूडल से वसंत ऋतु का पहला दिन मना रहा है। गूगल का ये एनिमेटिड डूडल हरे, नीले और गुलाबी रंग का है। जहां पूरी दुनिया वसंत ऋतु का जश्न मना रही है, वहीं भारत में होलिका दहन का उत्साह है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
साथ ही आज पूर्णिमा भी है, रात को होलिका दहन के बाद अगले दिन यानी गुरुवार को रंगों से होली खेली जाएगी। आज से पश्चिमी देशों में वसंत की शुरुआत हुई है, यानी आज रात से चांद आसमान में बाकी दिनों के मुकाबले थोड़ा बड़ा दिखाई देगा।
वसंत ऋतु के रंग में रंगा गूगल का ये डूडल ग्लोब जैसा दिख रहा है। इसपर खिला फूल वसंत ऋतु का प्रतीक लग रहा है। इस डूडल पर क्लिक करते ही Spring Equinox 2019 लिखा नजर आता है।
इसका मतलब होता है कि वसंत औपचारिक रूप से आ गया है। इसके साथ ही इस खास मौके पर आज दिन और रात बराबर होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य आज भूमध्य रेखा पर से गुजरेगा।
तीसरा सुपर मून भी दिखेगा आज
आज होलिका दहन, वसंत ऋतु के पहले दिन के अलावा एक और खास मौका है। आज रात साल का तीसरा सुपन मून भी नजर आएगा। ये मून 20 साल में ऐसा पहला मून होगा जो वसंत ऋतु की शुरुआत में निकलेगा।