फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google celebrates 130 birth anniversary of oscar shalimar by Doodle

गूगल ने डूडल बनाकर खास अंदाज में याद किया महान कलाकार ऑस्कर श्लेमर को

Tue, 04 Sep 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Sep 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Google celebrates 130 birth anniversary of oscar shalimar by Doodle

गूगल ने आज डूडल बनाकर खास अंदाज में दुनिया के जीनियस कलाकारों में से एक ऑस्कर श्लेमर को याद किया है। आज उनकी 130वीं जन्मतिथि है। जर्मन आर्टिस्ट श्लेमर ने अपनी पेंटिंग, सक्लपटिंग और कोरियोग्राफी से कला की दुनिया को एक नए मुकाम तक पहुंचाया था। गूगल ने खूबसूरत अंदाज में उन्हें याद किया है।

विज्ञापन


आज के डूडल में ज्यामितिक रचनाएं बनी हुई हैं। इसके साथ ही उसके बीच में एक बल्बनुमा आकृति को गोल-गोल घूमते हुए दिखाया गया है। इस आकृति पर क्लिक करते ही श्लेमर से जुड़े सभी पेज खुल जाएंगे। इसे एक तरह से नाचते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन


ऑस्कर श्लेमर ने भी इस बोली डांस विधा के साथ यही किया। उन्होंने अपनी रचना 'ट्रायाडिक बैले' में इसे शुरू किया था। ऑस्कर ने इस परफॉर्मेंस को 'आर्टिस्टिक मेटाफिजिकल मैथेमैटिक्स' और 'पार्टी इन फॉर्म एंड कलर' का नाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 सितंबर 1888 को जन्मे श्लेमर अपने 6 भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उन्होंने पहले आर्ट स्कूल से पढ़ाई की और बाद में डांस स्कूल से जुड़ गए। उन्होंने पेंटिंग और स्क्ल्पचर के साथ कई प्रयोग किए। 1928 की उनकी पेंटिंग आइडियलिस्टक एनकाउंटर 11 लाख में बिकी थी। ऑस्कर श्लेमर की मृत्यु 13 अप्रैल 1943 को हुई। उस वक्त जर्मनी में हिटलर का शासन हुआ करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed