फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news: rail travel will be safe, Read good news including the strength will increase in space

खुशखबर : रेल सफर होगा और सुरक्षित, अंतरिक्ष में बढ़ेगी ताकत समेत पढ़िए अच्छी खबरें

Thu, 30 Aug 2018 02:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
Good news: rail travel will be safe, Read good news including the strength will increase in space
good news - फोटो : Amar Ujala

रेलवे का पहला स्मार्ट कोच तैयार, इस कोच में होगी सुरक्षा की फुल गारंटी!

विज्ञापन

भविष्य में रेलवे की यात्राओं को स्मार्ट आरामदाय और सेफ बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने हाल में अपना स्मार्ट कोच पेश किया है। इस कोच में कई तरह के सेंसर का यूज किया गया है, ताकि यात्रियों की यात्रा को हर साल में सेफ रखा बनाया जा सके। रेलवे का पहला स्मार्ट कोच नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शित किया गया।

कोच में जीएसएम नेटवर्क के साथ पैसेंजर इंफॉर्मेशन एंड कोच कंप्यूटिंग यूनिट लगाया गया है जो मुख्य रूप से कोच रखरखाव और यात्री इंटरफेस के अहम क्षेत्र की निगरानी करेगा। पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम यात्रियों को ट्रेन के अगले लोकेशन और अगले स्टेशन के बारे में सूचित करेगा और अगले स्टेशन के आने का अपेक्षित समय भी बताएगा।
विज्ञापन


पढ़े पूरी खबर 
 

रेल मंत्री का बड़ा एलान, वाई-फाई से लैस होंगे देश के 6000 रेलवे स्टेशन

Good news: rail travel will be safe, Read good news including the strength will increase in space
free wi fi

रेलवे अब 6000 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा मुहिया कराएगी। अगले छह से आठ महीनों में देश के लगभग 6000 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा देने की तैयारी है। ये जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने फिक्की की ओर से आयोजित 'स्मार्ट रेलवे कान्क्लेव' को संबोधित करते हुए दी। गोयल ने कहा कि रेलवे स्मार्ट परियोजनाओं को लागू करने पर ध्यान दे रहा है।

पढ़े पूरी खबर 

16 मिनट में लॉन्च होगा ‘गगनयान’, मिशन में होंगे तीन क्रू मेंबर

Good news: rail travel will be safe, Read good news including the strength will increase in space
Gaganyan

इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में घोषणा की थी कि भारत 2022 तक अंतरिक्ष में एक भारतीय अंतरिक्षयात्री को भेजेगा। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत अंतरिक्ष में इंसान को भेजने वाला चौथा देश होगा। और अब इस दावे को हकीकत में बदलने के लिए काम भी शुरू हो गया है, जिसे सच करेगा गगनयान।

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा है कि अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने के लिए प्रस्तावित ‘गगनयान’ मिशन में तीन क्रू सदस्य होंगे जो 5-7 दिनों तक अंतरिक्ष में रहेंगे। सिवन ने बताया कि मिशन की शुरुआत के बाद ये 16 मिनट में कक्षा में पहुंचेगा।



पढ़े पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 राज्यों में अब नहीं होगा जल संकट, लखवाड़ परियोजना के लिये हुआ समझौता

Good news: rail travel will be safe, Read good news including the strength will increase in space

पानी के लिए तरस रहे हरियाणा को जल्द ही इससे राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले करीब 42 साल से बीच में अटकी लखवाड़ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना के निर्माण पर उत्तर भारत के 6 राज्यों ने हाथ मिला लिया है।

इस समझौते पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर किया है। ये परियोजना छह राज्यों के लिए महत्वपूर्ण है। इस परियोजना से गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत दूर होगी। इससे 300 मेगावाट बिजली तैयार होगी और बचा हुआ पानी पीने और सिंचाई में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed