फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news: Mumbai reported lowest number of new cases in three weeks, 5888 tested positive on Saturday

अच्छी खबरः मुंबई में तीन हफ्ते में सबसे कम नए मामले आए, शनिवार को 5888 संक्रमित मिले, एक दिन पहले मिले थे 7221

Sat, 24 Apr 2021 09:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 24 Apr 2021 09:31 PM IST
सार

  • लाॅकडाउन जैसी सख्त पाबंदी का दिखा असर
  • इससे पहले 31 मार्च 5394 केस आए थे
  • 12 अप्रैल के बाद रोज आ रहे थे सात हजार से ज्यादा 

विज्ञापन
Good news: Mumbai reported lowest number of new cases in three weeks, 5888 tested positive on Saturday
Mumbai Lockdown - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र व खासकर मुंबई में सख्त पाबंदियों का असर अब दिखाई देने लगा है। शनिवार को नए संक्रमितों की संख्या बीते तीन सप्ताह की सबसे कम रही। शनिवार को महानगर में 5888 नए मरीज मिले, जबकि शुक्रवार को 7221 मरीज मिले थे। 
विज्ञापन


नए मरीजों की संख्या से ज्यादा ठीक हुए मरीजों की
मुंबई में शनिवार को जितने नए मामले सामने आए हैं उससे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। शनिवार को बीते 24 घंटे में 5,888 नए मरीज मिले,  जबकि इस दौरान 8,549 ठीक हुए। गत तीन हफ्तों के बाद पहली बार इतने कम नए मामले मिले हैं। 31 मार्च को 5,394 नए संक्रमित मिले थे। गत 12 अप्रैल से रोज 7000 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे थे।
विज्ञापन


मृतक संख्या उतनी नहीं घटी
मृतक संख्या को देखें तो बीते 24 घंटे में मुंबई में 71 लोगों की मौत हुई, जबकि शुक्रवार को 72 और गुरुवार को 75 की मौत हुई थी। पाॅजिटिविटी रेट भी गत सप्ताह के 18 फीसदी के मुकाबले घटकर 15 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई को छोड़ महाराष्ट्र में बढ़े केस
मुंबई को छोड़ दें तो महाराष्ट्र में बाकी जगह कोरोना के नए मामले बढ़े हैं। शनिवार को 67,160 नए केस सामने आए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,28,836 हो गई है। सक्रिय केस 6,94,480 हैं।  गत 24 घंटे में 63,818 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, वहीं 676 लोगों की मौत हो गई। कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 63928 हो गया। 


मंत्री आदित्य ठाकरे ने जताई खुशी
मुंबई में नए संक्रमित कम मिलने पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज सामने आए नए मामले की तुलना में ज्यादा लोग ठीक हुए। नए मरीजों की संख्या में भी कमी आई हैं, हालांकि यह पर्याप्त नहीं है। घर पर ही रहें, मास्क पहनें और सुरक्षित रहें। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed