फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gold smuggling case, Swapna Suresh received death threats

Kerala: सोना तस्करी मामले में घिरी स्वप्ना सुरेश को मिली जान से मारने की धमकी, बोलीं- घर छोड़ने को कहा

Thu, 09 Mar 2023 06:26 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Mar 2023 06:26 PM IST
सार

स्वप्ना सुरेश ने कहा कि मैं किसी समझौते के लिए तैयार नहीं हूं और मैं अपनी आखिरी सांस तक लड़ने जा रहा हूं। उसने (विजय पिल्लई ने) मुझसे स्पष्ट रूप से कहा था कि माकपा पार्टी सचिव गोविंदन मुझे मार डालेंगे। 

विज्ञापन
gold smuggling case, Swapna Suresh received death threats
Swapna Suresh kerala - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के सोने की तस्करी मामले में घिरी आरोपी स्वप्ना सुरेश ने दावा कि उनको फोन करके जान मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि मुझे तीन दिन पहले विजय पिल्लई नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने मुझसे कहा कि वह मेरा साक्षात्कार लेना चाहता है और जब मैं उससे मिलने गई, तो उसने मुझे अपने परिवार के साथ बेंगलुरु छोड़ने के लिए कहा।

विज्ञापन


आगे स्वप्ना सुरेश ने कहा कि विजय पिल्लई ने हरियाणा या जयपुर में एक फ्लैट खरीदने की पेशकश की, इसके बजाय, उन्होंने मुझे केरल के सीएम पिनाराई विजयन और परिवार के खिलाफ सभी सबूत (केरल सोना तस्करी घोटाला) सौंपने को कहा। सीपीआई (एम) पार्टी सचिव गोविंदन ने असहमत होने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- स्वप्ना सुरेश का सनसनीखेज आरोप, CPIM नेताओं ने यौन संबंध बनाने की पेशकश की
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं किसी समझौते के लिए तैयार नहीं हूं और मैं अपनी आखिरी सांस तक लड़ने जा रहा हूं। उसने (विजय पिल्लई ने) मुझसे स्पष्ट रूप से कहा था कि माकपा पार्टी सचिव गोविंदन मुझे मार डालेंगे। 




माकपा सचिव गोविंदनने सोना तस्करी के आरोपों को किया खारिज
केरल सीपीआई (एम) के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने शुक्रवार को सोने की तस्करी मामले में मुख्य आरोपी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही। गोविंदन ने यह भी कहा कि वह विजेश पिल्लई नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते, जिस पर सुरेश ने एक बिचौलिए के रूप में आरोप लगाया था, जिसने मुख्यमंत्री के परिवार के खिलाफ सबूत सौंपने के लिए उनसे संपर्क किया था। नेता ने दावा किया कि उनके गृह जिले कन्नूर में कोई भी उपनाम "पिल्लई" का उपयोग नहीं करता है।

यौन संबंध बनाने को लेकर कही थी बड़ी बात
इससे पहले स्वप्ना ने कहा था कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन, देवस्वम बोर्ड के पूर्व मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने यौन संबंध बनाने के लिए मुझसे संपर्क किया था। मेरे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं लेकिन मैंने कभी अनुचित तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। मैंने एक रेखा खींची, मैं उन पर चिल्लाई, मैंने उन्हें चेतावनी दी। मेरा कोई एजेंडा या इरादा नहीं था। अगर मेरा कोई इरादा होता, तो मैं निश्चित रूप से सबूतों का इस्तेमाल उन्हें ब्लैकमेल कर सकती थी। क्योंकि मेरे पास हर सबूत हैं, व्हाट्सएप चैट, फोन पर बातचीत। उनमें से कुछ अभी भी जांच एजेंसियों के पास हैं। वे कभी नहीं कह सकते कि उन्होंने ये सब नहीं किया है। मेरा कोई एजेंडा नहीं था, इसलिए मैंने इसका इस्तेमाल नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed