फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold breaks Rs 500 and reached down below 40,000 level and silver also falls

सोना 500 रुपये टूटकर पहुंचा 40,000 के स्तर से नीचे, चांदी में भी आई गिरावट

Fri, 30 Aug 2019 07:46 PM IST
Trainee Trainee बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 30 Aug 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Gold breaks Rs 500 and reached down below 40,000 level and silver also falls
सोना

वैश्विक घटनाक्रमों के कारण दिल्ली सराफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की मांग प्रभावित हुई। इस वजह से शुक्रवार को सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ 40,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर से नीचे आकर 39,720 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक गुरुवार को सोना 250 रुपये की तेजी के साथ 40,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का विनिर्माताओं के कम उठाव के कारण चांदी की कीमत भी 450 रुपये की गिरावट के साथ 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के बीच घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने के कारण मुख्यत: सोने की कीमतों में गिरावट आई।
विज्ञापन


इसके अलावा रुपये के मूल्य में सुधार के कारण भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतें प्रभावित हुई। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आरंभिक कारोबार के समय शुक्रवार को रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 71.67 रुपये प्रति डॉलर हो गया था। रुपये के महंगा होने से सोने का आयात सस्ता हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव हानि के साथ 1,526.80 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी की कीमत तेजी के साथ 18.52 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सराफा बाजार में, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 500 रुपये घटकर 39,720 रुपये तथा 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 520 रुपये घटकर 39,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव भी 100 रुपये घटकर 30,100 रुपये रह गया।


चांदी हाजिर की कीमत भी 450 रुपये घटकर 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 440 रुपये घटकर 46,790 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्कों की कीमत भी 1,000 रुपये की गिरावट के साथ लिवाली 1,00,000 और बिकवाली 1,01,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed