फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gold biscuits seized near india bangladesh border gold smuggling bsf

भारत-बांग्लादेश: BSF ने सोने की बड़ी तस्करी को नाकाम किया, 6.70 करोड़ के 10.73 किलो सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 19 Feb 2024 03:25 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Feb 2024 03:25 PM IST
सार

दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एके आर्य, के मुताबिक रविवार को नदिया जिला स्थित भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीम पर दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत, सीमा चौकी होरंडीपुर, 32वीं वाहिनी के जवानों को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विज्ञापन
gold biscuits seized near india bangladesh border gold smuggling bsf
सोने की तस्करी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने सोने की एक बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने 16 गोल्ड बार और चार सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने का वजन लगभग 10.737 किलोग्राम है और जिसकी अनुमानित कीमत 6,69,46,504 करोड़ रुपए बताई गई है। तस्कर इन सोने की बार को बांग्लादेश से भारत में लाने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान इमादुल विश्वास, जिला-नादिया, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एके आर्य, के मुताबिक रविवार को नदिया जिला स्थित भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीम पर दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत, सीमा चौकी होरंडीपुर, 32वीं वाहिनी के जवानों को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों को पुख्ता खबर मिली थी कि उनके इलाके में सोने की बड़ी तस्करी होने वाली है। इस पर कमांडर की अगुवाई में दो टुकड़ियों ने संदिग्ध इलाके में घात लगाया। दोपहर करीब 1.30 बजे जवानों ने दो संदिग्धों को मक्के की खेत में देखा। नजदीक आने पर जैसे ही जवान उन्हें पकड़ने दौड़े, एक व्यक्ति भाग गया और दूसरा पकड़ा गया। पकड़े हुए व्यक्ति की जवानों ने गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति की कमर में बंधे कपडे की बेल्ट के अंदर से सोने की 16 बार और 4 बिस्किट मिली। जवानों ने सोने के साथ उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए तस्कर की पहचान इमादुल विश्वास, पिता का नाम खालेक विश्वास, ग्राम मलुआपाड़ा, थाना भीमपुर जिला-नादिया, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि वह और उसका एक साथी राजू मंडल (जो कि मौके से भागने में कामयाब हो गया) ने ये सामान बांग्लादेश के गांव बोजताला के रहने वाले आलमगीर से लिया और मलुआपाड़ा के रहने वाले प्रोसंजित बिस्वास को देने वाला था। पकड़े गए तस्कर और जब्त किए गए सोने को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए खुफिया निदेशालय (डीआरआई) कोलकाता को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed