{"_id":"588f7b8a4f1c1b2f3de811aa","slug":"gogoi-mahanta-s-nsg-security-withdrawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने पूर्व सीएम गोगोई और महंता की NSG सुरक्षा हटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्र ने पूर्व सीएम गोगोई और महंता की NSG सुरक्षा हटाई
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने असम के पूर्व मुख्यमंत्रियों तरुण गोगोई और प्रफुल्ल कुमार महंता की एनएसजी सुरक्षा हटा दी है। इसकी जगह उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवानों को दी गई है। कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में यह व्यवस्था की गई है। इन दोनों नेताओं की सुरक्षा में पहले एनएसजी के करीब 50 कमांडो तैनात थे।
विज्ञापन
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों नेताओं की सुरक्षा की श्रेणी जेड प्लस से घटाकर जेड प्लस मोबाइल कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब इन दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवासीय परिसरों की सुरक्षा में जवान तैनात नहीं रहेंगे, बल्कि दोनों नेताओं के यात्रा करने पर सुरक्षा बल उनके साथ होंगे।
विज्ञापन
गोगोई को वर्ष 2007 से जबकि असम गण परिषद से अध्यक्ष महंता को लंबे समय से एनएसजी सुरक्षा मुहैया करवायी जा रही थी। गृह मंत्रालय में महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा संबंधी कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना चरणबद्ध तरीके से एनएसजी को वीवीआईपी सुरक्षा से मुक्त करना है ताकि वह अपनी मूल जिम्मेदारी पर फोकस कर सके।
विज्ञापन