{"_id":"5bc42e7fbdec221a020c467c","slug":"goddess-kanyaka-parameshwari-has-been-adorned-and-decorated-with-cash-and-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, नवरात्रि में चार करोड़ के नोटों और 4 किलो सोने से सजा है यह मंदिर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गजब, नवरात्रि में चार करोड़ के नोटों और 4 किलो सोने से सजा है यह मंदिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
कन्यका परमेश्वरी मंदिर
इस समय पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। सभी अपनी-अपनी क्षमतानुसार देवी की मूर्ति सजाने और उन्हें मनाने में लगे हुए हैं। इसी बीच आंध्र प्रदेश के एक देवी मंदिर को अनोखे अंदाज में सजाया गया है। इसकी सजावट के चर्चे पूरे इलाके में फैले हुए हैं। यहां मंदिर को फूलों से नहीं बल्कि चार करोड़ के नोटों और 4 किलो सोने से सजाया गया है।
विज्ञापन
यह मंदिर विशाखापत्तनम के वासवी स्थित कन्यका परमेश्वरी मंदिर है। इसकी सजावट लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। मंदिर के अंदर रखी देवी की मूर्ति को आभूषणों से सजाया गया है। जिसके लिए 4 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है। वहीं मंदिर के पीछे और मंदिर परिसर को 4 करोड़ ने नोटों से सजाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नवरात्रि के मौके पर हर साल यहां देवी की प्रतिमा को खास तरीके से सजाया जाता है। देवी का यह मंदिर लगभग 130 साल पुराना है। सोशल मीडिया पर इस मंदिर की अनोखी सजावट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
For #Navratri the idol of Goddess Kanyaka Parameshwari in Visakhapatnam's Vasavi Kanyaka Parameshwari Temple has been adorned and decorated with cash worth 4 crores along with 4 kgs of gold. #AndhraPradesh pic.twitter.com/elP2FexniT
— ANI (@ANI) October 14, 2018