फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   God said do whatever is best for you: Ex-Goa CM Digambar Kamat on pre-poll pledge not to defect

गोवा में कांग्रेस साफ: पूर्व सीएम कामत बोले- मंदिर गया था, भगवान ने कहा कि जो तुम्हारे लिए अच्छा है वही करो

Wed, 14 Sep 2022 07:06 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: Amit Mandal Updated Wed, 14 Sep 2022 07:06 PM IST
सार

चुनाव से पहले लिए गए शपथ को भंग करने के बारे में पूछे जाने पर कामत ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा में शामिल होने से पहले वह दोबारा मंदिर गए थे।

विज्ञापन
God said do whatever is best for you: Ex-Goa CM Digambar Kamat on pre-poll pledge not to defect
Digambar kamat - फोटो : social media

विस्तार

गोवा विधानसभा चुनाव से पहले एक मंदिर और एक चर्च में कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा वफादारी की प्रतिज्ञा के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ नेता दिगंबर कामत ने बुधवार को कहा कि यह दैवीय सहमति से किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कामत और कांग्रेस के सात अन्य विधायक अब सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। 14 फरवरी के चुनाव से पहले कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एक मंदिर और एक चर्च में शपथ ली थी कि वे निर्वाचित होने पर पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन


मैं दोबारा मंदिर गया और भगवान से पूछा कि क्या करना है
पार्टी ने 2019 के पलायन को ध्यान में रखते हुए यह अतिरिक्त एहतियात बरती थी, जब गोवा में उसके 15 में से दस विधायक रातों-रात भाजपा में शामिल हो गए थे। शपथ भंग के बारे में पूछे जाने पर कामत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा में शामिल होने से पहले वह दोबारा मंदिर गए थे। मैं फिर से मंदिर गया और भगवान से पूछा कि क्या करना है। भगवान ने मुझसे कहा कि वह करो जो तुम्हारे लिए सबसे अच्छा है। 

विज्ञापन

बता दें कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने आज ही कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया था। इसके बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ 
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम सावंत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कहा, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन गोवा से 'कांग्रेस छोड़ो' यात्रा शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed