{"_id":"574ee50f4f1c1baa481090bc","slug":"goans-annoyed-with-nigerians-their-way-of-life-cm-parsekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियाई लोगों के बर्ताव के कारण लोगों में है नाराजगी: पारसेकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नाइजीरियाई लोगों के बर्ताव के कारण लोगों में है नाराजगी: पारसेकर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Jun 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
आम तौर पर लोग नाइजीरियाई लोगों से नाराज रहते हैं क्योंकि उनका बर्ताव कुछ अलग होता:लक्ष्मीकांत पारसेकर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बुधवार को कहा कि आम तौर पर लोग नाइजीरियाई लोगों से नाराज रहते हैं क्योंकि उनका बर्ताव कुछ अलग होता है। उन्होंने कहा कि लोग आम तौर नाइजीरियाई लोगों से ही नाराज होते हैं दूसरे विदेशियों से नहीं। मुझे लगता है कि उनका (नाइजीरियाइयों) का व्यवहार कुछ अलग होता है। अभी कुछ दिनों पहले अफ्रीकी नागरिकों पर हुए हमले से जुड़े विवाद को संभालने के केंद्र सरकार के प्रयासों के बीच पारसेकर ने यह विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन
पारसेकर गोवा में एक महिला के साथ हाल में हुए बलात्कार के कथित आरोप और दिल्ली में नस्लवादी हमले से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां अन्य सभी देशों के लोग आते हैं लेकिन आम तौर पर गोवा के लोग नाइजीरियाई लोगों के व्यवहार, बर्ताव और उनकी जीवनशैली से काफी नाराज हैं... क्योंकि कई बार मुझे नाइजीरियाइयों के खिलाफ शिकायत सुनने को मिली है।’ विपक्षी कांग्रेस ने पारसेकर पर बयान पर कहा है कि यह भाजपा सरकार के ‘नस्लवादी रुख’ को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘पहले विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह और अब गोवा के मुख्यमंत्री जो भाजपा से हैं, अफ्रीकी महादेश और नाइजीरिया सहित अन्य देशों के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। क्या वे यह महसूस नहीं करते कि पूरे अफ्रीकी महादेश के साथ भारत का ऐतिहासिक संबंध है जिसमें अफ्रीका में महात्मा गांधी का संघर्ष भी शामिल है। जिस तरह से हम पर्यटकों, खास तौर पर अफ्रीकी नागरिकों का अपमान कर रहे हैं वह भाजपा सरकार के नस्लवादी रुख के बारे में बहुत कुछ कहता है।’
विज्ञापन
एक दूसरे सवाल का जवाब देते हुए पारसेकर ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे जगह की तलाश कर रही है जहां राज्य में अवैध तरीके से रहने वाले विदेशियों को रखा जा सके। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ नाइजीरियाई ही नहीं। हम इस जगह पर राज्य में अवैध तरीके से रहने वाले सभी विदेशियों को रखेंगे।’