{"_id":"6347fdef42c961038055530f","slug":"goa-world-ayurveda-congress-arogya-expo-in-december-experts-and-drug-makers-researchers-will-gather","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: विश्व आयुर्वेद कांग्रेस-आरोग्य एक्सपो दिसंबर में, आयुर्वेद के विशेषज्ञ व दवा निर्माता-शोधकर्ता जुटेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: विश्व आयुर्वेद कांग्रेस-आरोग्य एक्सपो दिसंबर में, आयुर्वेद के विशेषज्ञ व दवा निर्माता-शोधकर्ता जुटेंगे
Thu, 13 Oct 2022 05:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 13 Oct 2022 05:30 PM IST
सार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि आयुर्वेद प्रत्येक देशवासी के जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गोवा में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम पर खुशी प्रगट करते हुए सभी प्रकार के मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Sarbananda Sonowal
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
9वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन आगामी दिसंबर माह में गोवा में होने जा रहा है। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन आगामी 8 से 11 दिसंबर तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 50 से अधिक देश के विशेषज्ञों और और संस्थाओं के भाग लेने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
आयोजन को लेकर गोवा के पणजी में कर्टन रेजर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से बताया गया। उल्लेखनीय है कि आठवां विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन साल 2018 में गुजरात में किया गया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि आयुर्वेद प्रत्येक देशवासी के जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने प्रकृति और आयुर्वेद की चर्चा करते हुए कहा कि परंपरागत दवाएं वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित हो रही हैं। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गोवा में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम पर खुशी प्रगट करते हुए सभी प्रकार के मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
केंद्रीय आयुष सचिव राजेश कोटेचा ने कहा कि साल 2014 में आयुष उत्पादन उद्योग सिर्फ 3 बिलियन डॉलर था, जो पिछले सात सालों में छह गुना बढ़कर 18 बिलियन डॉलर हो गया है। हमें उम्मीद है कि यह आगामी 2047 तक बढकर 50 गुना हो जाएगा।
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक तनुजा नेसारी ने कहा कि आयुर्वेद दिवस को लेकर अधिकतम भागीदारी के लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री श्रीपद नाईक, गोवा के स्वास्थय मंत्री विश्वजीत पी राणे मौजूद रहे।