फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Shipyard Limited launches indigenous fast patrol vessels Adamya and Akshar

Defence: गोवा में अदम्य-अक्षर का जलावतरण, तटरक्षक बलों की बढ़ेगी ताकत; स्वदेशी पोतों से खास जरूरतें पूरी होंगी

Tue, 29 Oct 2024 06:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 06:44 AM IST
सार

भारतीय तटरक्षक महानिदेशक (डीजी) परमेश शिवमणि की पत्नी प्रिया परमेश ने अथर्ववेद के श्लोकों के उच्चारण के बीच इन पोतों अदम्य और अक्षर का औपचारिक जलावतरण किया। जीएसएल के मुताबिक, अत्याधुनिक स्वदेशी गश्ती पोत तटरक्षक बल की विशिष्ट परिचालन जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्मित किए गए हैं।

विज्ञापन
Goa Shipyard Limited launches indigenous fast patrol vessels Adamya and Akshar
गश्ती पोत अदम्य और अक्षर के जलावतरण के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारी - फोटो : पीआईबी

विस्तार

गोवा शिपयार्ड लि. (जीएसएल) ने सोमवार को तीव्र गति के दो स्वदेशी गश्ती पोत (एफपीवी) अदम्य और अक्षर का जलावतरण किया। इन पोतों के शामिल होने से तटरक्षक बलों की ताकत और बढ़ेगी। इनका इस्तेमाल अपतटीय परिसंपत्तियों एवं द्वीप क्षेत्रों की सुरक्षा एवं निगरानी में किया जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक महानिदेशक (डीजी) परमेश शिवमणि की पत्नी प्रिया परमेश ने अथर्ववेद के श्लोकों के उच्चारण के बीच इन पोतों अदम्य और अक्षर का औपचारिक जलावतरण किया। जीएसएल के मुताबिक, अत्याधुनिक स्वदेशी गश्ती पोत तटरक्षक बल की विशिष्ट परिचालन जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्मित किए गए हैं। 
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम
महानिदेशक परमेश शिवमणि ने यह जलावतरण जीएसएल की जरूरत के अनुसार, ढलने की क्षमता और प्रतिभा को दर्शाता है, जिसे भारतीय उद्योग के साथ घनिष्ठ सहयोग से पूरा किया गया है। इन पोतों की स्वदेशी सामग्री आत्मनिर्भर भारत की पहल को भी गौरवपूर्ण तरीके से दर्शाती है। अदम्य और अक्षर की आधारशिला 25 अगस्त, 2023 को रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वीपीय क्षेत्रों की करेंगे निगरानी
52 मीटर लंबाई और आठ मीटर चौड़ाई वाले ये पोत अपतटीय परिसंपत्तियों और द्वीपीय क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी में बेहद उपयोगी साबित होंगे। जीएसएल भारतीय तटरक्षक बल के लिए आठ एफपीवी के बेड़े का निर्माण कर रहा है, जो रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में शिपयार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed