{"_id":"63285de154ccde2a25469568","slug":"goa-nod-for-prosecution-in-land-case-against-two-congress-mlas-given-just-before-they-switched-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायकों में से दो के खिलाफ चलेगा मुकदमा, एनजीपीडीए ने दी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायकों में से दो के खिलाफ चलेगा मुकदमा, एनजीपीडीए ने दी अनुमति
Mon, 19 Sep 2022 05:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 19 Sep 2022 05:47 PM IST
सार
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायक माइकल लोबो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा सरकार के एक निकाय ने कांग्रेस से भाजपा में आए दो विधायकों के खिलाफ लैंड फिलिंग मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। गोवा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तरी गोवा योजना एवं विकास प्राधिकरण (एनजीपीडीए) ने सोमवार को इसकी अनुमति दी। बता दें कि, हाल ही में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले विधायक माइकल लोबो और उनकी पत्नी दलीला लोबो के खिलाफ मापुसा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था। दोनों पर लैंड फिलिंग का आरोप है। वरिष्ठ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग के अधिकारी ने बताया कि उत्तरी गोवा योजना एवं विकास प्राधिकरण (एनजीपीडीए) ने इसी मामले में अभियोजन की मंजूरी दी है। वरिष्ठ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग ने बताया कि 14 सितंबर को कांग्रेस के आठ विधायकों द्वारा भाजपा में शामिल होने से दो दिन पहले यानी 12 सितंबर को एनजीपीडीए ने मुकदमा चलाने के लिए अनुमति दी थी। वहीं, मापुसा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर परेश नाइक ने भी मुकदमा चलाने की अनुमति मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
वहीं, जब इस मामले में विधायक माइकल लोबो से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि 'मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। मैंने कोई लैंड फिलिंग नहीं की है। मेरे ऊपर लगे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं पहले भी यह स्पष्ट कर चुका हूं।' गौरतलब है कि विधायक माइकल लोबो इस समय विदेश यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
इन विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। इस मौके पर सीएम सावंत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन गोवा से 'कांग्रेस छोड़ो' यात्रा शुरू हो चुकी है।