फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa News : Congress Womens Wing Chief Pratima Coutinho Joins AAP

झटका : गोवा पर आप की नजर, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा बेट्सी आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

Fri, 26 Mar 2021 10:50 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 26 Mar 2021 10:50 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की जीत है कि उसकी सोच और योजनाओं से प्रभावित होकर दूसरी पार्टियों के लोग तेजी के साथ उसके साथ जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Goa News : Congress Womens Wing Chief Pratima Coutinho Joins AAP
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ प्रतिमा। - फोटो : Twitter : @ArvindKejriwal

विस्तार

गोवा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा बेट्सी ने आज आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की जीत है कि उसकी सोच और योजनाओं से प्रभावित होकर दूसरी पार्टियों के लोग तेजी के साथ उसके साथ जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने वालों में गोवा ही नहीं, दिल्ली और पंजाब के भी अनेक नेता शामिल रहे हैं जो आम आदमी पार्टी की मजबूत ताकत बन गए हैं। 

विज्ञापन


बेट्सी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से यह साफ होता है कि गोवा का युवा बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर देख रहा है। लोग आम आदमी पार्टी की ही ओर आ रहे हैं इससे यह भी साबित होता है कि नए जमाने में युवाओं को जो बदलाव चाहिए, वह उन्हें आम आदमी पार्टी में ही दिखाई पड़ रहा है। आप नेता ने कहा कि वे देश के युवाओं की सोच पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि आम आदमी पार्टी गोवा में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रही है। अगर उसे गोवा में सफलता मिल जाती है तो उसे भी दिल्ली की तरह एक मॉडल स्टेट बनाकर अपने लिए पश्चिम का दरवाजा खोलने का प्रयास करेगी। यह पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का विकल्प बनने की महत्वाकांक्षाओं में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed