फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa municipal election results 2021 live news updates: BJP backed panel wins 25 wards in Corporation of the City of Panaji

Goa Municipal Elections 2021 Result: पणजी की 30 में से 25 सीटों पर भाजपा आगे, पांच पर कांग्रेस को बढ़त

Mon, 22 Mar 2021 11:55 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 22 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Goa municipal election results 2021 live news updates: BJP backed panel wins 25 wards in Corporation of the City of Panaji
भाजपा

गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा ने छह नगर परिषदों में पांच में सोमवार को जीत दर्ज की। पार्टी ने पणजी नगर निगम में भी बहुमत हासिल किया है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि हालांकि यह चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा गया था, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने सदस्यों के नेतृत्व में पैनल को मैदान में उतारा था।

विज्ञापन


कांग्रेस नीत पैनल ने एकमात्र नगर परिषद कुंकोलीम में बहुमत हासिल किया। मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि लोगों ने एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा दिखाया है। राज्य में ये चुनाव 20 मार्च को हुए थे।
विज्ञापन


जनता विकास के एजेंडे को सराह रही है: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में निगम चुनावों में भाजपा की जीत के लिए सोमवार को प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि ये परिणाम पार्टी के विकास के एजेंडे को मिल रहे जनता के समर्थन को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, भाजपा का लगातार समर्थन करने के लिए धन्यवाद गोवा। निगम चुनाव 2021 के परिणाम दिखाते हैं कि हमारी पार्टी के विकास के एजेंडे को जनता सराह रही है। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी तारीफ करता हूं, जो जनता के बीच गए और चुनाव अभियान में कड़ी मेहनत की। 



हुई थी बंपर वोटिंंग 
कोरोना महामारी की वजह से लंबे वक्त से गोवा में निकाय चुनाव लंबित थे। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और वहां से 30 अप्रैल तक चुनाव करवाने का आदेश मिला। इसके बाद शनिवार को एक नगर निगम, 6 नगर पालिका और 17 ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें रिकॉर्ड 82.59 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 22 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है।


पणजी के विधायक अतनासियो मोंसेरेट के बेटे रोहित मॉन्सेरेट ने भी पणजी निकाय चुनाव लड़ा था। अतनासियो मोंसेरेट पहले कांग्रेस में थे। साल 2019 में मोंसेरेट के नेतृत्व में ही कांग्रेस के विधायकों का समूह बीजेपी में शामिल हो गया था। तब कांग्रेस के कुल 10 विधायकों ने बीजेपी में एंट्री मारी थी, उनमें से एक अटानासियो मोनसेरेट भी हैं, जिनका पणजी में अच्छा प्रभाव माना जाता है। साल 2018 की मई में पणजी के लिए हुए उपचुनाव में मोंसेरेट जो उस समय कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे, उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सिद्धार्थ कुनकोलियंकर को हराया था। यह 26 सालों में उनकी पहली हार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed