फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   goa minister on nigerians

'हो नाइजीरियाई लोगों को वापस भेजने का कानून'

Tue, 31 May 2016 01:57 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 31 May 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
goa minister on nigerians
नाइजीरियाई लोगों को वापस भेजने के लिए कड़ा कानून बनाना चाहिए - फोटो : BBC

गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने कहा है कि नाइजीरियाई लोगों को वापस भेजने के लिए कड़ा कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के लोग भारत में रहने के लिए यहां के कानून के खि़लाफ़ काम करते हैं और ड्रग्स तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल होते हैं। हाल ही में पर्रा गांव में 39 साल की एक महिला से चाकू की नोक पर कथित बलात्कार में नाइजीरिया मूल के आदमी का नाम आया है। पारुलेकर ने कहा, "नाइजीरियाई लोगों की समस्या सिर्फ़ गोवा में नहीं है बल्कि पूरे देश में है। वो यहां पढ़ने आते हैं और समस्याएं खड़ी करते हैं ताकि उनके खिलाफ़ केस दर्ज हो सके।"

विज्ञापन


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/660/amz/worldservice/live/assets/images/2016/05/31/160531034246_dilip_parulekar_wwwgoagovin_624x351_www.goa.gov.in.jpg
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पारुलेकर ने दिल्ली में अफ़्रीक़ी मूल के लोगों पर कथित नस्लीय हमले के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से ये बातें कहीं। दो साल पहले की एक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, "इन लोगों को वापस भेजने के लिए कड़े कानून की ज़रूरत है लेकिन दुर्भाग्य से भारत में इस तरह का कोई कानून नहीं है।" उनके मुताबिक़ करीब दो साल पहले अफ़्रीक़ी मूल के एक शख्स की हत्या के विरोध में अफ़्रीकी लोगों ने पणजी के नज़दीक पोरवरिम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया था। दिल्ली में कांगो के एक नागरिक की हत्या और अफ़्रीक़ी मूल के लोगों पर हमलों को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज अफ़्रीक़ी मूल के लोगों से मिलने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/05/29/160529074530_african_students_often_complain_that_they_are_racially_abused_in_india_624x351_getty.jpg

हाल में हैदराबाद में पार्किंग को लेकर नाइजीरियाई छात्र की पिटाई का मामला भी सामने आया था। इन मामलों पर अफ़्रीक़ी मुल्कों के दूतावासों की तरफ़ से कड़ा विरोध जताया गया है। हालांकि केन्द्रीय मंत्री वी के सिंह इन हमलों को छोटी-मोटी घटना क़रार दे चुके हैं और पुलिस इन्हें नस्लीय हमले मानने से इनकार कर चुकी है। इन मामलों में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारियां की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed