फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Is More Than a Tourist Destination, Says President and PM Modi on Statehood Day

Goa: 'पर्यटन से परे गोवा शिक्षा-नवाचार का भी बन रहा केंद्र', स्थापना दिवस पर बोले राष्ट्रपति और पीएम मोदी

Sat, 30 May 2026 09:11 AM IST
रिया दुबे नई दिल्ली, आईएएनएस
नई दिल्ली, आईएएनएस Published by: रिया दुबे Updated Sat, 30 May 2026 09:11 AM IST
सार

गोवा राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और विकास यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि राज्य अब केवल पर्यटन ही नहीं, बल्कि शिक्षा, प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और नवाचार का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है।

विज्ञापन
Goa Is More Than a Tourist Destination, Says President and PM Modi on Statehood Day
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश जारी कर गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और विकसित भारत के निर्माण में उसके योगदान की सराहना की।

विज्ञापन

विकसित भारत में गोवा की भूमिका

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि गोवा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहमाननवाजी के साथ-साथ शिक्षा, प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति के लिए जाना जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बल पर गोवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राष्ट्रपति ने राज्यवासियों के लिए निरंतर समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

विज्ञापन

गोवा के मिलनसार लोगों की दुनिया में अलग पहचान

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा राज्य स्थापना दिवस को विशेष अवसर बताते हुए राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोवा की जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के मिलनसार लोग दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखते हैं। प्रधानमंत्री ने उन सभी लोगों के योगदान को भी याद किया जिन्होंने गोवा की प्रगति और पहचान को मजबूत बनाने के लिए अथक परिश्रम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि गोवा आने वाले समय में भी विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

गौरतलब है कि 30 मई 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। पुर्तगाली शासन से मुक्ति के बाद राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज गोवा पर्यटन, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और फार्मा उद्योग के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समुद्र तटों, सांस्कृतिक विविधता और शांत वातावरण के कारण गोवा देश-विदेश के पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन केंद्र बना हुआ है। राज्य सरकार भी सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्टार्टअप्स के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed