बाढ़ से बर्बादी: गोवा में पानी में बह गए 1000 घर, सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए सैकड़ों लोग
गोवा में एक दशक बाद भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी मानसून की बारिश से कोंकण और महाराष्ट्र के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में बारिश की वजह से अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं गोवा में भी बारिश तांडव मचा रही है। लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के चलते गोवा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जगह- जगह जलजमाव की स्थिति बन गई हैं। वहीं निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है। बारिश की वजह से 1 शख्स की मौत हो गई। बाढ़ की वजह से 1000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सावंत ने बाढ़ प्रभावित इलाका बिचोलिम तालुका का दौरा कर लोगों को हर संभव मदद करने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में बाढ़ पीड़ित लोगों को ठहरने की व्यवस्था की गई है। उनके खाने पीने से लेकर दवा का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं।
Rescue work continues. CM @DrPramodPSawant visiting flood affected areas in Bicholim Taluka. pic.twitter.com/9CIgFAq08S
विज्ञापन विज्ञापन
— CMO Goa (@goacm) July 23, 2021
प्रभावित लोगों के लिए हेल्पलइन शुरू करेगी भाजपा की गोवा इकाई
भाजपा की गोवा इकाई ने शनिवार को कहा कि उसने केंद्र सरकार से तटीय राज्य को हर संभव सहायता मुहैया कराने का आग्रह किया है, जो पिछले दो दिनों से लगातार बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। भाजपा गोवा प्रदेश के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने कहा कि पार्टी ऐसे लोगों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करेगी, जिन्हें इस समय सहायता की आवश्यकता है।
तनवड़े ने कहा हमने केंद्र से संकट के समय में राज्य का समर्थन करने की अपील की है। हमें यकीन है कि पहले की तरह इस बार भी सरकार बाढ़ पीड़ितों के बचाव के लिए आगे आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उनके कैबिनेट मंत्री लोगों की मदद के लिए मैदान में हैं और सरकारी तंत्र भी यह सुनिश्चित करने के लिए ओवरटाइम काम कर रहा है कि नुकसान कम से कम हो।
भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें कैंसिल
कोंकण क्षेत्र में तेज बारिश की वजह से रेलवे ट्रैकों पर पानी आ गया है, जिसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। साथ कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6 हजार से ज्यादा यात्री इस रूट पर फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने का काम जारी है। एनडीआरएफ की टीम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।