फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa govt trying to close down Dabolim airport to help privately-run MIA, claims Cong MP

Goa: एक एयरपोर्ट की मदद के लिए दूसरा हवाईअड्डा बंद कराना चाहती है सरकार, कांग्रेस बोली- संसद में उठाएंगे मामला

Fri, 21 Jun 2024 05:54 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 21 Jun 2024 05:54 PM IST
सार

Goa: गोवा सरकार निजी स्वामित्व वाली एमआईए की मदद के लिए डाबोलिम एयरपोर्ट को बंद करने की कोशिश कर रही है। दक्षिण गोवा से कांग्रेस के सांसद विरिएटो फर्नांडेज का ये दावा है। उन्होंने आगे कहा कि वो इस मुद्दे को प्रमुखता से लोकसभा के आगामी सत्र में उठाएंगे।

विज्ञापन
Goa govt trying to close down Dabolim airport to help privately-run MIA, claims Cong MP
डाबोलिम एयरपोर्ट - फोटो : PTI

विस्तार

गोवा में कतर एयरवेज के डाबोलिम एयरपोर्ट से अपने संचालन को दक्षिणी गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (एमआईए) में स्थानांतरित करने के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद विरिएटो फर्नांडेज ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार डाबोलिम एयरपोर्ट को बंद करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि डाबोलिम की सुविधाओं की कीमत पर गोवा की भाजपा सरकार मोपा में निजी रूप से संचालित मनोहर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (एमआईए) की मदद कर रही है।
विज्ञापन


कतर एयरलाइंस पर बनाया गया दबाव- फर्नांडेज 
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि कतर एयरलाइंस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि वे अपना संचालन जीएमआर समूह की तरफ से प्रबंधित निजी एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करें। गोवा के मंत्रियों के पिछले बयानों से पता चलता है कि एयरलाइनों पर एएआई की तरफ से प्रबंधित डाबोलिम एयरपोर्ट से बाहर निकलने का दबाव है। इस दौरान दक्षिण गोवा से लोकसभा सांसद ने दावा किया कि डाबोलिम एयरपोर्ट के बंद होने से गोवा की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। और इससे खास तौर पर ग्राउंड स्टाफ और अन्य लोगों में बेरोजगारी बढ़ेगी और फिर स्टार होटल और आसपास के दुकान और एयरपोर्ट से जुड़े क्षेत्रों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


19 जून को थी डाबोलिम एयरपोर्ट पर आखिरी उड़ान
रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार से कतर एयरवेज ने डाबोलिम एयरपोर्ट (जीओआई) पर अपना परिचालन बंद कर दिया और उत्तरी गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (जीओएक्स) पर स्थानांतरित हो गया। कतर एयरवेज की हमाद अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (डीओएच) से जीओआई के लिए अंतिम उड़ान 19 जून को थी और जीओआई से डीओएच के लिए इसकी अंतिम उड़ान 20 जून को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी विपक्ष ने लगाया था आरोप
वहीं इससे पहले गोवा के मोपा में नए एयरपोर्ट के चालू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। क्योंकि विपक्षी दलों के नेताओं का आरोप था कि मोपा में नया हवाईअड्डा चालू होने के बाद डाबोलिम हवाईअड्डे को बंद कर दिया जाएगा। इस पर केंद्र सरकार की तरफ से साफ किया गया था कि मौजूदा डाबोलिम हवाईअड्डा और गोवा में नया मोपा हवाईअड्डा दोनों एक साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed