फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Next CM of GOA 2022 BJP MLA Vishwajit Rane Met the Governor Sawant Emergency Meeting With the MLAs

गोवा का अगला मुख्यमंत्री कौन?: अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले विश्वजीत राणे, सावंत ने बुलाई विधायकों संग आपात बैठक

Sun, 13 Mar 2022 08:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Mar 2022 08:51 AM IST
सार

विश्वजीत राणे ने राज्यपाल से मुलाकात करके राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि सावंत की जगह राणे मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं। हालांकि, राणे ने इस मुलाकात को बेहद निजी बताया है।

विज्ञापन
Next CM of GOA 2022 BJP MLA Vishwajit Rane Met the Governor Sawant Emergency Meeting With the MLAs
विश्वजीत राणे

विस्तार

गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बीच यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि, राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद भले ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत एक बार फिर से खुद के सीएम बनने का दावा ठोक चुके हों, लेकिन भाजपा आलाकमान की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन


इस बीच पार्टी में आंतरिक कलह भी सामने आने लगी है। दरअसल, भाजपा नेता व विधायक विश्वजीत राणे ने चुनाव परिणाम के बाद राज्यपाल से मुलाकात करके राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि सावंत की जगह राणे मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं। हालांकि, राणे ने इस मुलाकात को बेहद निजी बताया है। इस मुलाकात ने सावंत की भी चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


सीएम पद के दावेदार थे राणे
वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर के निधन बाद भाजपा नेता विश्वजीत राणे भी सीएम पद के दावेदारों में शुमार था। हालांकि, भाजपा आलाकमान ने राज्य की जिम्मेदारी प्रमोद सावंत को सौंपी, लेकिन इस बार चुनाव परिणाम आते ही राणे की राज्यपाल से मुलाकात ने भीतरघाने दाल में कुछ काला होने के संकेत दे दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सावंत ने बुलाई आपात बैठक
इस मुलाकात के बाद प्रमोद सावंत ने भाजपा विधायकों के साथ एक बैठक भी की। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में 20 में से 17 विधायक शामिल हुए। इससे पहले वे खुद को दोबारा सीएम पद का उम्मीदवार बता चुके हैं। हालांकि, चुनावों में सावंत 666 वोटों के अंतर से ही अपनी सीट बचा पाए। 


बहुमत से चूक गई भाजपा
गोवा विधानसभा चुनावों में भले ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन इसे भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी को 20 सीटें प्राप्त हुईं और वह बहुमत से एक सीट पीछे रह गई। हालांकि, भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि उसे तीन निर्दलीय और एमजीपी का समर्थन मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed