फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Election 2022: Congress releases third list of candidates, confirms Michael Lobo's candidature from Calangute

Goa Election 2022: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, कलंगुट से लड़ेंगे माइकल लोबो

Tue, 18 Jan 2022 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 18 Jan 2022 05:59 PM IST
सार

भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री रह चुके माइकल लोबो को कांग्रेस ने कलगुंट से सीट दी है। 

विज्ञापन
Goa Election 2022: Congress releases third list of candidates, confirms Michael Lobo's candidature from Calangute
कांग्रेस उम्मीदवार माइकल लोबो - फोटो : twitter

विस्तार

गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए राज्य के पूर्व मंत्री माइकल लोबो कलंगुट से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


माइकल लोबो रह चुके हैं भाजपा के पूर्व मंत्री 
राज्य में 14 फरवरी को 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होना है। मतों की गिनती चार अन्य राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर के साथ-साथ 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन

गोवा चुनावों के प्रमुख दावेदारों में से एक भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री रह चुके माइकल लोबो को कांग्रेस ने कलगुंट से सीट से उम्मीदवार बनाया है। हाल ही में अपनी पत्नी दलीला के साथ कांग्रेस में शामिल हुए माइकल, कलंगुट के पर्यटन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो बार रह चुके हैं विधायक
माइकल कलंगुट से दो बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में विधानसभा में निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रविवार को राज्य ने 'ओपिनियन पोल डे' मनाया। इस मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जनता को अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर इसे और बेहतरीन तरीके से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह गोवा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है और कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इसे और भव्य तरीके से मनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed