फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: Congress to file disqualification petition against eight MLAs who joined BJP

Goa Congress: भाजपा में शामिल हुए आठ विधायकों पर एक्शन के मूड में कांग्रेस, अयोग्यता याचिका करेगी दायर

Tue, 01 Nov 2022 04:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 01 Nov 2022 04:53 PM IST
सार

सितंबर महीने में अपने 11 विधायकों में से आठ के बाहर होने के बाद गोवा विधानसभा में कांग्रेस की ताकत घटकर तीन हो गई। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Goa: Congress to file disqualification petition against eight MLAs who joined BJP
गोवा कांग्रेस - फोटो : Twitter

विस्तार

हाल ही में गोवा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। दरअसल, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायकों ने दल बदल  लिया था और वे भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं, अब इस मामले में गोवा कांग्रेस इकाई ने बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को कांग्रेस की गोवा इकाई ने कहा है कि वह हाल ही में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए आठ विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर करने जा रही है। 

विज्ञापन


 कांग्रेस गोवा करेगी कार्रवाई
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने बताया कि पार्टी को अयोग्यता याचिका दायर करने के लिए आवश्यक दस्तावेज विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से मिले हैं। पाटकर ने कहा कि पूर्व महाधिवक्ता और वर्तमान कांग्रेस विधायक कार्लोस अल्वारेस फरेरा याचिका का मसौदा तैयार करेंगे और इसे जल्द ही दायर किया जाएगा।
विज्ञापन


इन विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ 
गौरतलब है कि सितंबर महीने में अपने 11 विधायकों में से आठ के बाहर होने के बाद गोवा विधानसभा में कांग्रेस की ताकत घटकर तीन हो गई। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद सांवत ने कसा था तंज
सीएम सावंत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कहा था कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन गोवा से 'कांग्रेस छोड़ो' यात्रा शुरू हो चुकी है। 


कांग्रेस के पास अब सिर्फ तीन विधायक 
40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में भाजपा के पास 20 विधायक थे। वहीं कांग्रेस के पास 11 सीटें थीं। इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक के पास दो व गोवा फॉरवर्ड पार्टी की एक सीट है। वहीं अन्य के खाते में छह सीटें हैं। कांग्रेस के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस के पास विधानसभा में सिर्फ तीन सीटे ही बची, वहीं भाजपा की संख्या बढ़कर 28 हो गई थी। 

2019 में भी हुआ था ऐसा 
गौरतलब है कि 2019 में भी कांग्रेस को भाजपा ने इसी तरह का झटका दिया था। जुलाई, 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed