फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Congress MLA Vishwajit Rane quits party after floor test in goa assembly

गोवा: राणे के बाद एक और विधायक ने कांग्रेस छोड़ी

Fri, 17 Mar 2017 11:51 AM IST
amarujala.com, Written By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Written By: विकास जांगड़ा Updated Fri, 17 Mar 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
Goa Congress MLA Vishwajit Rane quits party after floor test in goa assembly
सैवियो रोड्रिग्ज, राहुल गांधी, विश्वजीत राणे
गोवा विधानसभा में गुरुवार को मनोहर पर्रिकर के बहुमत साबित करने के साथ ही स्थानीय कांग्रेस में कलह शुरू हो गई है। शुक्रवार को एक और कांंग्रेस विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक सैवियो रोड्रिग्ज ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रोड्रिग्ज ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वे राहुल गांधी को कांग्रेस के नेता के तौर पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले गुरुवार को गोवा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हाल ही में ही विधायक चुने गए विश्वजीत राणे ने विधायक पद की शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही इस्तीफा दे दिया। राणे ने भी इस्तीफा देते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन

गोवा कांग्रेस में बगावत की शुरुआत !

Goa Congress MLA Vishwajit Rane quits party after floor test in goa assembly
बागी कांग्रेस विधायक विश्वजीत राणे
इस्तीफा देने के बाद राणे ने कहा था कि पार्टी की खराब मैनेजमेंट के खिलाफ मेरा यह पहला कदम है। मैं अब पार्टी में नहीं रहना चाहता। मैं फिर से चुनाव लड़ूंगा। हालांकि राणे ने अभी स्पष्ट नहीं किया वे चुनाव किसी पार्टी से लड़ेंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर। 

वहीं, राणे के विधायक पद से इस्तीफा देने पर प्रोटेम स्पीकर ने उनसे एक बार फिर से निर्णय पर विचार करने को कहा हुआ है। बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा विधानसभा में 22 विधायकों के जरिए आसानी से विश्वासमत हासिल किया था। विश्वासमत के दौरान कांग्रेस विधायक विश्वजीत राणे ने वोटिंग का बहिष्कार किया और बाहर चले गए।

अहम बात ये है कि गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 17 तो बीजेपी ने 13 ही सीटें हासिल की थींं। हालांकि सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा किसी के पास नही था लेकिन मनोहर पर्रिकर ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और विधानसभा में 22 विधायकों का समर्थन हासिल कर विश्वास मत जीत लिया। इस तरह कांग्रेस बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बनाने से वंंचित रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed