{"_id":"61055f7d2547043d6b74bfa7","slug":"goa-cm-pramod-sawant-says-two-opposition-mlas-indulged-in-rowdy-behaviour-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: सीएम सावंत का गंभीर आरोप, कहा- विधानसभा में दो विपक्षी विधायकों ने किया उपद्रवी व्यवहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: सीएम सावंत का गंभीर आरोप, कहा- विधानसभा में दो विपक्षी विधायकों ने किया उपद्रवी व्यवहार
Sat, 31 Jul 2021 08:04 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 31 Jul 2021 08:04 PM IST
सार
सावंत विपक्षी विधायकों के एक समूह की ओर इशारा कर रहे थे, जो शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा जल्दबाजी में विधेयकों को पारित करने के बाद सदन के वेल में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
प्रमोद सावंत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि शुक्रवार को संपन्न हुए विधानसभा सत्र में विपक्ष के दो विधायकों ने उपद्रवी व्यवहार किया था। सावंत विपक्षी विधायकों के एक समूह की ओर इशारा कर रहे थे, जो शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा जल्दबाजी में विधेयकों को पारित करने के बाद सदन के वेल में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात पोस्ट किए गए एक ट्वीट में कहा कि हमारी सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं और नीतियों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विपक्ष हताश है। उन्होंने विधानसभा में कुछ विपक्षी विधायकों द्वारा मार्शलों की टोपी फेंकने और स्पीकर राजेश पाटनेकर की ओर एक किताब फेंकने का वीडियो भी साझा किया।
विज्ञापन
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जीपीएफ के अध्यक्ष विजय सरदेसाई और निर्दलीय विधायक रोहन खौंटे ने लोकतंत्र के मंदिर के अंदर ही हिंसा का सहारा लिया। दोनों नेताओं का यह उपद्रवी आचरण एक जन प्रतिनिधि के लिए अशोभनीय है। मुझे उन्हें याद दिलाना चाहिए, गोवा के लोग देख रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं सरदेसाई ने भी ट्वीट कर पलटवार करते हुए लिखा कि विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के कार्यकाल पर प्रमोद सावंत को कुछ कहना चाहिए । वैसे भी सदन चलाना सरकार का काम है विपक्ष का नहीं।