फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CM Pramod Sawant recommends CBI inquiry in Sonali Phogat Death case news in hindi

Sonali Phogat Case: सीबीआई करेगी सोनाली फोगाट केस की जांच, पिछले महीने गोवा में हुई थी मौत

Mon, 12 Sep 2022 05:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 12 Sep 2022 05:40 PM IST
सार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गृह मंत्री को चिट्ठी लिख कर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
Goa CM Pramod Sawant recommends CBI inquiry in Sonali Phogat Death case news in hindi
सोनाली फोगाट हत्याकांड की जांच सीबीआई को। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता और लोकप्रिय टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके आदेश भी दे दिए हैं। इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गृह मंत्री को चिट्ठी लिख कर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा था कि हम अपनी पुलिस पर भरोसा करते हैं और वे अच्छी जांच कर रहे हैं, लेकिन सीबीआई जांच अब लोगों की मांग है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट की पिछले महीने गोवा में मौत हुई थी। ऐसी आशंका है कि उनकी हत्या की गई। गोवा पुलिस ने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो व्यक्ति फोगाट के सहयोगी हैं। पुलिस ने इन दोनों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सावंत ने पणजी में पत्रकारों से कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की ‘‘बहुत अच्छी जांच’’ की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं केंद्रीय गृह मंत्रालय को निजी रूप से पत्र लिखूंगा।’’
विज्ञापन


हरियाणा में सर्वखाप महापंचायत में दी गई थी आंदोलन की धमकी
हरियाणा के हिसार में सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि सोनाली हत्याकांड की जांच सीबीआई को 23 सितंबर तक नहीं सौंपने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। खाप प्रतिनिधियों की मांग पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा की सुरक्षा में दो महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जाट धर्मशाला में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में खापों के प्रतिनिधियों ने सोनाली फोगाट मामले में सरकार के रवैये पर रोष जताया। प्रतिनिधियों ने कहा कि सीबीआई जांच को लेकर हरियाणा सरकार गोवा सरकार से बात क्यों नहीं कर रही है यह समझ से परे है। आखिर सरकार की मंशा क्या है, क्या कोई बड़ा नेता इस मामले से जुड़ा है, जिसे सरकार बचाना चाहती है। सरकार को सीबीआई जांच करवाकर दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए।


बेटी बोली थीं- मेरी मां को न्याय दिलाने के लिए हमारा साथ दें
सर्वखाप महापंचायत में सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने कहा था कि मेरी मां को न्याय दिलवाने के लिए मेरा और मेरे परिवार का साथ दें। जैसे अभी तक आप लोग हमारे साथ खड़े हैं हमें उम्मीद है कि सीबीआई जांच करवाने में भी आप सभी हमारे साथ हैं। मां की हत्या के बाद से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सीबीआई को जांच नहीं सौंपी गई है। उन्होंने ये भी कहा कि वे गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed