{"_id":"5f39bdfb8ebc3e3cd9219185","slug":"goa-23-people-including-three-foreigners-ladies-arrested-from-rave-party-drugs-also-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: रेव पार्टी से तीन विदेशियों सहित 23 लोग गिरफ्तार, ड्रग्स भी बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: रेव पार्टी से तीन विदेशियों सहित 23 लोग गिरफ्तार, ड्रग्स भी बरामद
Mon, 17 Aug 2020 04:45 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
rave party सांकेतिक तस्वीर
गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को उत्तरी गोवा में स्थित वागाटोर के एक विला में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि विला में चल रही रेव पार्टी से तीन विदेशी महिलाओं सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस पार्टी से नारकोटिक्स विभाग ने लगभग नौ लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने बताया कि अंजुना पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत वागाटोर गांव में शनिवार रात कोविड-19 महामारी के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के अभियान के तहत एक विला में चल रही रेव पार्टी में छापेमारी करते हुए नौ लाख रुपये से अधिक की ड्रग्स बरामद की।
विज्ञापन
ड्रग्स और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति
क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की छापेमारी के दौरान कथित रूप से प्रतिबंधित पदार्थ रखने के लिए उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में रूस की दो महिलाएं और चेक गणराज्य की एक महिला शामिल है। उन्होंने बताया कि पार्टी का आयोजन करने वाले भारतीय नागरिक को भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। गोवा के पुलिस महानिदेशक मुकेश कुमार मीणा ने एक ट्वीट में कहा कि ड्रग्स और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए गोवा की क्राइम ब्रांच ने अंजुना में देर रात पार्टी का भंडाफोड़ किया। तीन विदेशियों सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और नौ लाख रुपये से अधिक की नशीली दवाएं जब्त की गईं है।
विज्ञापन