फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Go to court or EC if you have proof: Eknath Shinde on Rahul Gandhi vote theft allegations

Eknath Shinde: 'सबूत हैं तो अदालत या चुनाव आयोग जाएं', राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर शिंदे का पलटवार

Sun, 10 Aug 2025 11:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 10 Aug 2025 11:45 AM IST
सार

राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत के जरिए चुनावों में बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी का दावा किया था। उन्होंने पिछले साल कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विश्लेषण का हवाला दिया था। इसी पर एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया था।

विज्ञापन
Go to court or EC if you have proof: Eknath Shinde on Rahul Gandhi vote theft allegations
एकनाथ शिंदे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को विपक्षी कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर उनके 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर निशाना साधा। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि अगर उनके पास सबूत हैं तो उन्हें अदालत या चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाना चाहिए। शिवसेना नेता शिंदे ने ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि इस तरह के निराधार दावे करके उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों का अपमान किया है।

विज्ञापन


राहुल ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत के जरिए चुनावों में बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी का दावा किया था। उन्होंने पिछले साल कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विश्लेषण का हवाला दिया था। इसके एक दिन बाद उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा ने लोगों से लोकसभा चुनाव चुराने के लिए मिलीभगत की। इस दौरान कम से कम तीन राज्यों में वोट चोरी हुई। राहुल ने यह भी आरोप लगाया था कि पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के इस शक को स्पष्ट करते हैं कि चुनाव चुराया गया था।
विज्ञापन


शिंदे ने क्या कहा?
ऐसे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष की सार्वजनिक रूप से बेतुके आरोप लगाने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा, 'अगर उनके पास सबूत हैं, तो उन्हें अदालत या चुनाव आयोग जाना चाहिए। ऐसे निराधार दावे करके उन्होंने महाराष्ट्र के नागरिकों का अपमान किया है, जिन्होंने महायुति (भाजपा, शिवसेना और राकांपा) को चुना है। साथ ही हमारी बहनों, भाइयों, किसानों और राज्य की जनता का भी अपमान किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारियों ने मांगा शपथ पत्र
राहुल की ओर से 'वोट चोरी' के आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारियों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से उन मतदाताओं के नाम साझा करने को कहा था, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वे मतदाता सूची में फर्जी तरीके से हैं। राहुल से एक हस्ताक्षरित शपथ-पत्र भी साझा करने को कहा गया था, ताकि चुनाव अधिकारी इस मामले में जरूरी कार्यवाही शुरू कर सकें। ऐसी ही पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से भी कांग्रेस नेता को भेजा गया था।


चुनाव आयोग ने क्या कहा?
इससे पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से निपटाए गए चुनावी अनियमितताओं के पुराने आरोपों को दोहराने का आरोप लगाया। आयोग ने कांग्रेस नेता से मतदाता सूची में गलत प्रविष्टियों के बारे में अपने दावों पर एक लिखित शपथ-पत्र देने या माफी मांगने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed