फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Glenmark nasal spray is not effective, government expert committee raised questions

Corona: ग्लेनमार्क के नेजल स्प्रे पर विशेषज्ञ समिति ने उठाए थे सवाल, कंपनी ने कहा- सभी जरूरी जानकारी दे रहे

Sat, 11 Feb 2023 08:10 PM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Feb 2023 08:10 PM IST
सार

सरकार की विशेषज्ञ समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ग्लेनमार्क की ओर से यह दावा किया गया था कि नाइट्रिक ऑक्साइड युक्त नेजल स्प्रे वायरस को शरीर पर हावी होने से रोकने में मददगार है। हालांकि, जब उत्पाद से जुड़े वैज्ञानिक तथ्य और अन्य साक्ष्य की समीक्षा की गई तो वे संतुष्ट करने के लायक नहीं थे।

विज्ञापन
Glenmark nasal spray is not effective, government expert committee raised questions
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने नाइट्रिक ऑक्साइड युक्त नैजल स्प्रे का बचाव किया है। कंपनी के अनुसार उसने NONS (नाइट्रिक ऑक्साइड नोजल स्प्रे) को 9 फरवरी 2022 को ही वृद्ध मरीजों के इलाज के लिए लॉन्च कर दिया था। बता दें कि पिछले वर्ष नवंबर माह की बैठक में विशेषज्ञ समिति ने उत्पाद पर सवाल खड़े करते हुए कंपनी से कुछ साक्ष्य मांगे थे।

विज्ञापन


समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ग्लेनमार्क की ओर से यह दावा किया गया था कि नाइट्रिक ऑक्साइड युक्त नेजल स्प्रे वायरस को शरीर पर हावी होने से रोकने में मददगार है। हालांकि जब उत्पाद से जुड़े वैज्ञानिक तथ्य और अन्य साक्ष्य की समीक्षा की गई तो वे संतुष्ट करने के लायक नहीं थे।
विज्ञापन


अब कंपनी ने दावा किया है कि NONS के निर्माण और मार्केटिंग के लिए उसे फरवरी 2022 में ही ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) से त्वरित अनुमोदन प्रक्रिया के तहत अप्रूवल मिल गया था। ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका के यूटा विश्वविद्यालय में हुए अध्ययनों में भी इसे असरकारी पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि अनुमोदन और लॉन्चिंग के बाद ग्लेनमार्क ने ओवर द काउंटर या ओटीसी के रूप में अनुमोदन के लिए आवेदन किया है। इसके लिए कंपनी सभी आवश्यक विवरण प्रस्तुत करने के लिए समिति के साथ काम कर रही है। कंपनी अनुमोदन प्रक्रिया के तहत सभी नियामकीय आवश्यकताओं का पालन करेगी।

पिछले महीने हुई थी बैठक
दरअसल, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के अधीन विशेषज्ञ कार्य समिति (एसईसी) की हर माह कोरोना संक्रमण को लेकर बैठक हो रही है। बीते 20 जनवरी को हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जिसमें से दो प्रस्ताव नाइट्रिक ऑक्साइड युक्त नेजल स्प्रे से जुड़े थे।  


अभी भी संक्रमित मिल रहे लोग
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी आ रहे हैं। हालांकि पहले की तुलना में यह संख्या बेहद कम है। अभी 1797 मरीज देश में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed