फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gita Press taff will the self immolation

गीता प्रेस कर्मचारियों का ऐलान, प्रेस गेट के सामने करेंगे आत्मदाह

Sat, 25 Jun 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गोरखपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
Gita Press taff will the self immolation

सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई वार्ता विफल होने के बाद गीता प्रेस से निकाले गए कुछ स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों ने 27 जून को गीता प्रेस गेट के सामने आत्मदाह का एलान किया है। इन कर्मचारियों ने प्रेस प्रबंधन पर कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


गीता प्रेस से निकाले गए 25 लोग लंबे अरसे से प्रेस प्रबंधन से उन्हें काम पर वापस लेने की मांग कर रहे हैं। डीएम, उप श्रमायुक्त के सामने भी वे इस मुद्दे को उठा चुके हैं। इस मामले में डीएम की पहल के बाद शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बातचीत हुई। तकरीबन दो घंटे तक चली वार्ता के बावजूद इसका कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन


वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारी 27 जून को आत्मदाह की चेतावनी देते हुए वहां से निकल गए।

निष्कासित कर्मचारी वंश गोपाल शुक्ला ने कहा कि गीता प्रेस प्रबंधन समझौते के बाद भी कर्मचारियों को रखने के नाम पर आनाकानी कर रहा है। 25 लोगों को प्रेस से निकाल दिया गया है। इनमें अजय सिंह और जगदीश मिश्रा स्थायी कर्मचारी हैं, जबकि अस्थायी कर्मचारियों में वंश गोपाल शुक्ला, जयप्रकाश सिंह, संजीव उपाध्याय, केशव पांडेय आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य अस्थायी कर्मचारियों को निकाला गया है। वार्ता के बाद प्रबंधन के साथ इन कर्मचारियों को रखने पर समझौता हुआ था, लेकिन अब वह इसे नहीं मान रहा है। ऐसे में हम सभी कर्मचारी आत्मदाह करने संबंधी अपने निर्णय पर अडिग हैं। 27 जून को गीता प्रेस गेट के सामने हम आत्मदाह करेंगे। 


उधर, गीता प्रेस के मैनेजर लालमणि तिवारी ने कहा कि शुक्रवार को हुई वार्ता में कोई निर्णय नहीं हुआ है। प्रशासन और कर्मचारियों को गीता प्रेस ट्रस्ट द्वारा किए गए निर्णय के संबंध में अवगत करा दिया गया है। वार्ता में सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा सहायक श्रमायुक्त सियाराम, इंस्पेक्टर बीके श्रीवास्तव, प्रबंधन की ओर से मैनेजर बृजमोहन माहेश्वरी, लालमणि तिवारी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed