फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   girls will write letter to father for toilet in homes on teachers day

शिक्षक दिवस पर छात्राएं लिखेंगी लेटर, पापा घर में शौचालय बनवा दो

Mon, 04 Sep 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- writen by: आशीष श्रीवास्तव
amarujala.com- writen by: आशीष श्रीवास्तव Updated Mon, 04 Sep 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
girls will write letter to father for toilet in homes on teachers day
शिक्षक दिवस

‘पापा घर में ही शौचालय बनवा दो। खुले में शौच के लिए कैसे जाऊं? कभी बरसात तो कभी छींटाकशी तो कभी अज्ञात भय, कब तक सहूं? अब तो मान जाओ’। शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को जिले के हर प्राथमिक और जूनियर स्कूलों की हर बालिका अपने पिता से करेगी यह पुकार, उठाएगी सवाल और मांगेगी एक अदद शौचालय।

विज्ञापन


ओडीएफ की धार तेज करने को जिला पंचायत राज विभाग ने अभिभावकों को इस बुराई के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसी ही योजना बनाई है। शीर्षक रखा गया है ‘बच्चों की शौचालय की जिद’।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को खुले में शौच जैसी बुराई के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की बच्चियां अपने अभिभावकों को इस बुराई के चलते होने वाली दिक्कत, जिल्लत एवं अन्य समस्याओं को बयां करते हुए मार्मिक पत्र लिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपील करेंगी कि अब तो अपनी हठ छोड़ दो और घर में शौचालय बनवा दो। यही नहीं, इस अवसर पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बीएसए को पत्र भेजकर व्यवस्था में सहयोग मांगा गया है तो एडीओ व डीपीसी आदि को नोडल बनाकर विद्यालयवार जिम्मेदारी सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed