फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl returning home after post birthday celebration sexually harassed by four unidentified persons

जन्मदिन के दिन 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 03 Aug 2019 10:43 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 03 Aug 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Girl returning home after post birthday celebration sexually harassed by four unidentified persons
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को चार अज्ञात लोगों के खिलाफ 19 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने को लेकर मामला दर्ज किया है। लड़की के साथ यह भयावह घटना जन्मदिन के दिन चेंबूर क्षेत्र में घटी। पुलिस ने जीरो एफाईआर दर्ज कर ली है और मामले को चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


लड़की के साथ सात जुलाई को चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उस समय वह अपने जन्मदिन का जश्न मनाकर दोस्त के घर से अपने घर वापस जा रही थी। पीड़िता के परिवार के अनुसार लड़की ने हफ्तों तक घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया और वह केवल रोती रहती थी। 
विज्ञापन


जब उसकी स्थिति खराब हो गई तो उसे औरंगाबाद के एक अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद लड़की ने परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस इंस्पेक्टर दीपक विजय सुर्वे का कहना है कि उन्होंने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376डी और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed