फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl is blackmailing boy by which youth is not stepping out from home

लड़की ने दी धमकी, मेरा ना हुआ तो किसी और का भी नहीं होने दूंगी, डर से हुआ घर में कैद

Tue, 24 Jul 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
Girl is blackmailing boy by which youth is not stepping out from home

आपने अक्सर अखबारों में टीवी चैनलों में यह खबर सुनी होगी कि सिरफिरा आशिक लड़की को तंग कर रहा है। लेकिन क्या आपने किसी लड़के को धमकी देने वाली लड़की के बारे में सुना है। आपका जवाब होगी नहीं। मगर ऐसी घटना दिल्ली में घटी है। यहां एक लड़की अपने प्रेमी को धमकी दे रही है कि यदि वह उसका ना हुआ तो वह उसे किसी और का भी नहीं होने देगी। इससे लड़का इतना डर गया है कि घर से बाहर ही नहीं निकल रहा। 

विज्ञापन


लड़के का जिस लड़की से रिश्ता हुआ था वहां भी सिरफिरी लड़की ने फोन कर दिया और उसका रिश्ता टूट गया। लड़की फोन करके लड़के को ब्लैकमेल कर रही है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पंचायत बैठाई लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। थककर परिवार ने इसकी शिकायत अंबेडकर नगर पुलिस थाने में कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला परिवार दिल्ली के मदनगीर गांव में रहता है। लड़के ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ अल्मोड़ा गए थे। यहीं आरोपी लड़की रहती है। वहां पूरे परिवार, गांव के बुजुर्गों और महिलाओं को बुलाकर पंचायत बैठाई गई थी। लड़की ने दावा किया था कि वह लड़के के साथ रिलेशनशिप में है और वह उसके साथ ही शादी करेगी। जबकि रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में काफी देर तक बहस हुई। पंचायत ने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते में यह शर्मनाक बात है। वहीं लड़की के परिवार ने भी इस गलत माना। पंचायत में वीडियो बनाई गई थी जिसमें माफीनामा हुआ। इसके बाद पीड़ित परिवार दिल्ली लौट आया लेकिन उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई। लड़के को धमकी वाले फोन आते रहे। लड़की फोन करके आत्महत्या करने की धमकी के साथ ही शादी का दबाव बना रही है। इसी बीच लड़के का कहीं और रिश्ता तय हो गया।


लड़के के रिश्ते के बारे में जैसे ही लड़की को जानकारी मिली उसने उन्हें फोन करके कहा कि रिश्ता तोड़ो वर्ना तो बर्बाद कर दूंगी। डर के मारे उस परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका बेटा होटल में काम करता है और लड़की की धमकी से इतना सहम गया है कि उसने घर से निकलना बंद कर दिया है। परिवार का आरोप है कि लड़की 5 लाख रुपए की मांग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed