{"_id":"629932927f47160aac64e00c","slug":"girl-dies-of-h1n1-infection-in-kozhikode-district-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"H1N1: केरल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, जुड़वां बहनों में से एक की मौत, दूसरी अस्पातल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
H1N1: केरल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, जुड़वां बहनों में से एक की मौत, दूसरी अस्पातल में भर्ती
Fri, 03 Jun 2022 03:28 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोझिकोड
पीटीआई, कोझिकोड
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 03 Jun 2022 03:28 AM IST
सार
डॉक्टरों ने कहा कि मृतक लड़की और उसकी जुड़वां बहन अपनी छुट्टी पर पड़ोसी राज्यों में गए थे। साथ ही कहा कि चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई कि मौत एच1एन1 के कारण हुई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में फिर स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, कोझिकोड जिले की 12 वर्षीय एक बच्ची की एच1एन1 के कारण मौत हो गई है। इसकी जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि रविवार को उसकी मौत की सूचना मिली थी, लेकिन उसके नमूनों के प्रयोगशाला से आने के बाद में पुष्टि हुई कि वह वायरस से संक्रमित थी।
विज्ञापन
उसकी जुड़वां बहन का भी यहां एक सरकारी अस्पताल में संक्रमण का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि मृतक लड़की और उसकी जुड़वां बहन अपनी छुट्टी पर पड़ोसी राज्यों में गए थे। साथ ही कहा कि चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई कि मौत एच1एन1 के कारण हुई। मृतक की जुड़वां बहन की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दो लड़कियों को कुछ दिनों पहले मातृ एवं बाल स्वास्थ्य संस्थान (आईएमसीएच) में स्थानांतरित करने से पहले कोयिलैंडी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों के दौरान राज्य में एच1एन1 के कई सकारात्मक मामले सामने आए हैं। एच1एन1 फ्लू, जिसे आमतौर पर स्वाइन फ्लू के रूप में जाना जाता है, मुख्य रूप से फ्लू (इन्फ्लूएंजा) वायरस के एच1एन1 स्ट्रेन के कारण होता है। सूत्रों ने कहा कि एच1एन1 फ्लू के लक्षण मौसमी फ्लू के समान ही होते हैं।