फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girish Bapat Senior BJP leader and Minister said that Maharashtra Government will change next year

फडणवीस के मंत्री बोले- अगले साल महाराष्ट्र में बदल जाएगी सरकार

Fri, 12 Jan 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 12 Jan 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Girish Bapat Senior BJP leader and Minister said that Maharashtra Government will change next year
गिरीश बापट

महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट ने देवेंद्र फडणनवीस सरकार को उस समय असमंजस में डाल दिया जब उन्होंने कहा कि अगले साल सरकार बदल जाएगी। इसी वजह से जो लोग इस सरकार से अपने काम करवाना चाहते हैं उन्हें सख्ती से अपनी मांगों का पालन करवाना पड़ेगा। उन्होंने यह बयान अखिल महाराष्ट्र अनार उत्पादक संशोधन संघ के कार्यक्रम के दौरान 6 जनवरी को दिया था। गुरुवार को यह बयान वायरल हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें इस बोल्ड बयान के लिए बधाईयां मिलने लगीं।

विज्ञापन


बापट ने अपने बयान में कहा था- आपको जो कुछ चाहिए अभी ले लो क्योंकि एक साल बाद सरकार बदलने वाली है। उन्होंने अनार उत्पादकों को भरोसी दिलाया कि वो इस महीने के आखिर में उनकी सभी मांगो पर गहन बातचीत करेंगे। जिसके बाद वो प्रदेश के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के साथ मिलकर मुंबई में एक बैठक का आयोजन करेंगे जिसमें उनसे फॉलोअप किया जाएगा। मैं आपको नहीं बताउंगा कि क्या होने वाला है लेकिन मुझे पता है कि आगे क्या होगा।
विज्ञापन


बापट के इस बयान से जहां कांग्रेस और एनसीपी को भाजपा सरकार पर चुटकी लेने का मौका मिल गया। वहीं प्रदेश में भाजपा की गठबंधन साथी शिवसेना सरकार ने भी मंत्री के सच बोलने की वजह से तारीफ की। 6 बार पुणे से विधायक रह चुके बापट ने कहा- चाहे कोई भी सरकार या पार्टी सत्ता में रहे, किसानों की मदद करना उनका मुख्य कर्तव्य है। इसी वजह से भाजपा सरकार ने जरुरतमंद किसानों के लिए 34,000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरीश के इस बयान ने पुणे में उनके समर्थकों को भी चौंका दिया था। इससे पहले भी उन्होंने स्टूडेंट्स को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसे विरोध बढ़ने के बाद उन्होंने वापस ले लिया था। इसी बीच राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने बताया कि उन्होंने इस मामले पर बापट से बात की है। उनके कहने का मतलब था कि लोगों को अपनी मांगो पर फॉलोअप करते रहना चाहिए जिससे कि काम तेजी से हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed