फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Giriraj Singh's thumka remark on Mamata stirs row; Mahua Moitra reacts

बयान पर बवाल: ममता बनर्जी पर 'ठुमके' वाली टिप्पणी को लेकर उलझे गिरिराज सिंह, TMC ने कहा- जिस पापी को..

Thu, 07 Dec 2023 12:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 07 Dec 2023 12:57 PM IST
सार

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ नृत्य करती दिखी थीं। इस पर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा था कि सीएम जश्न मना रही हैं, ठुमके लगा रही हैं, यह उचित नहीं है।

विज्ञापन
Giriraj Singh's thumka remark on Mamata stirs row; Mahua Moitra reacts
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक मंच पर बॉलीवुड हस्तियों के साथ मौजूद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने पर राजनीतिक बवाल मच गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में भाजपा सांसद गिरिराज सिंह यह कहते नजर आए कि बनर्जी का फिल्म फेस्टिवल में ठुमका लगाना उचित नहीं है। इस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सासंद महुआ मोइत्रा सहित तृणमूल नेताओं ने कड़ा विरोध जताया तो गिरिराज ने खुद का बचाव कर कहा कि उन्होंने ठुमका नहीं बल्कि जश्न शब्द का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल, कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के 29वें संस्करण के उद्घाटन सत्र के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ नृत्य करती दिखी थीं। इस पर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से आलोचना करते हुए कहा था कि सीएम जश्न मना रही हैं, ठुमके लगा रही हैं, यह उचित नहीं है। फेस्टिवल में ठुमके लगाना कौन सा जरूरी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बचाव करते दिखे भाजपा सांसद 
इस बयान के सामने आने के बाद टीएमसी नेताओं ने कड़ा विरोध जताया। तो गिरिराज सिंह ने एक पोस्ट जारी कर खुद का बचाव किया। सिंह ने कहा, 'आप मेरा ट्वीट देख सकते हैं, मैंने कहा है कि ममता दीदी, जो राज्य भ्रष्टाचार से पीड़ित है और जहां गरीबों का अधिकार छीना जा रहा है, वहां आप जश्न मना रही है। क्या जश्न कहना 'ठुमका' है? TMC के लोग इस मुद्दे को उठाकर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कहना मेरा अधिकार है कि वहां गरीबी है, बेरोजगारी है, भ्रष्टाचार है और मुख्यमंत्री फिल्म फेस्टिवल में थी।'
 

टीएमसी ने सबूत किया पेश
इस पर टीएमसी ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें गिरिराज सिंह 'ठुमका' बोल रहे हैं और हरकत करते दिख रहे हैं। पोस्ट में कहा गया है कि इस वीडियो से पता चलता है कि वह न केवल दो बार ठुमका शब्द बोल रहे हैं, बल्कि ऐसे इशारे भी कर रहे हैं, जिससे इनकार नहीं किया जा सकता है। उनका इनकार करना भाजपा की शर्मनाक आचरण में शामिल होने और फिर भारी सबूतों की परवाह किए बिना बेशर्मी से बचाव करने की रणनीति का एक और सटीक उदाहरण है।


जिस पापी को गुण नहीं...
वहीं, महुआ मोइत्रा ने कहा, 'वे अपने नाम के पहले शाणडिल्य लिखते हैं तो दिनकर जी की एक कविता है जिसमें वे कहते हैं, जिस पापी को गुण नहीं; गोत्र प्यारा है, समझो, उसने ही हमें यहां मारा है। भारत अपने घर में ही हार गया है, तो ऐसे मंत्री जो एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के लिए ऐसा कह सकते हैं, इसलिए आज भारत का यह हाल है। भाजपा के मंत्री नारी द्वेषी है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए लेकिन वे माफी नहीं मांगेगे।'

मनरेगा मजदूरी के 7,000 करोड़ रुपये चुराए
उन्होंने आगे कहा, 'गिरिराज सिंह ने कल कहा था कि ममता बनर्जी को क्या जरूरत थी ठुमके और जश्न मनाने की, तो वो नहीं बताएंगे क्या जरूरी है क्या नहीं। उनके मंत्रालय ने मनरेगा मजदूरी के 7,000 करोड़ रुपये चुरा लिए हैं। मजदूरी रोक रहे हैं।  वह इतने झूठे हैं कि अब बयान से ही पलट रहे हैं। भाजपा के साथ यही समस्या है। हर बार जब भी अपना मुंह खोलते हैं झूठ बोलते हैं। ऊपर से नीचे तक, यह झूठे लोगों से भरी पार्टी है। 
 

महिला सांसदों ने किया प्रदर्शन
मोइत्रा ने कहा कि फिलहाल तो वह अपनी टिप्पणी से ही इनकार कर रहे हैं तो बस उम्मीद कर सकते हैं कि वह माफी मांगेंगे। इसके अलावा, टीएमसी की महिला सांसदों ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन्हें कैबिनेट से बाहर करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed