Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Giant national flag unfurled atop highest peak of African continent: MoD

Tiranga: दिव्यांग अभियान दल ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, रक्षा मंत्रालय ने की तारीफ

Sat, 10 Aug 2024 04:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 10 Aug 2024 04:29 PM IST
सार

Tiranga: भारत के एक अभियान दल ने अफ्रीका महाद्वीप के किलिमंजारो की उहुरू चोटी 7,800 वर्ग फीट के तिरंगे को फहराया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह दिव्यांगजनों की भावी पीढ़ियों और अन्य वंचित युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करेगा। 

विज्ञापन
Giant national flag unfurled atop highest peak of African continent: MoD
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में एक अभियान दल ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 78वें स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले 7,800 वर्ग फीट के तिरंगे को किलिमंजारो की उहुरू चोटी फहराया गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


7,800 वर्ग फीट का तिरंगा फहराया
मंत्रालय ने कहा, इसका मकसद दिव्यांगजनों की भावी पीढ़ियों और अन्य वंचित युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करना है, चाहे वे कितने भी बड़े संकट में क्यों न हों। 78वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) के दिव्यांगजन अभियान दल ने किलिमंजारो की उहुरू चोटी के ऊपर 7,800 वर्ग फीट का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 
विज्ञापन


सात अगस्त को शुरू की थी यात्रा
ग्रुप कैप्टन जय किशन के नेतृत्व वाली टीम ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए मिशन कंचनजंगा से माउंट किलिमंजारो (मिशन के टू के) की यात्रा की। इस टीम में उदय कुमार और अन्य शामिल थे।टीम ने सात अगस्त को आधार शिविर से अपनी यात्रा शुरू की। इसके बाद वह 15,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित किबू हट पहुंचे, जहां उन्होंने रस्सियों, ग्राउंड नेट और लंगर की मदद से 7,800 वर्ग फीट के राष्ट्रीय ध्वज को गर्व के साथ फहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उम्मीद की किरण बनेगा ऐतिहासिक अभियान: रक्षा मंत्रालय
मौसम की स्थिति और सभी सदस्यों की मेडिकल फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टीम ने आठ अगस्त को दोपहर तीन बजे उहुरू चोटी पर अपनी चढ़ाई शुरू की। डरावने इलाके से दस घंटे की चढ़ाई, 85 डिग्री ढाल और अल्पाइन रेगिस्तान से गुजरते हुए वे 1300 घंटे में सफलतापूर्वक उहुरू चोटी के शिखर पर पहुंचे और माउंड किलिमंजारो की उहुरू चोटी के शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, यह ऐतिहासिक अभियान उम्मीद की किरण के रूप में काम करेगा और याद दिलाएगा कि दृढ़ता और समर्थन से क्या हासिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed