फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Germany will also impose ban on Masood Azhar after France

जैश सरगना मसूद अजहर पर फ्रांस के बाद जर्मनी भी लगाएगा प्रतिबंध

Wed, 20 Mar 2019 06:07 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
Germany will also impose ban on Masood Azhar after France
masood azhar
पुलवामा हमले के गुनहगार आतंकी मसूद अजहर पर फ्रांस के बाद जर्मनी भी प्रतिबंध लगा सकता है। खबरों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की भारत की मुहिम में जर्मनी ने भी समर्थन देते हुए मसूद अजहर की संपत्ति जब्त करने के संकेत दिए हैं। हाल ही में फ्रांस ने मसूद अजहर की संपत्तियों को जब्त करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन


फ्रांस का कहना है कि इसमें दो राय नहीं है कि मसूद अजहर विश्व शांति के लिए बड़ा खतरा है। जर्मनी ने यही बात दोहराते हुए कहा कि इसमें दो राय नहीं कि मसूद अजहर आतंकी है और वो विश्व शांति के लिए खतरा है, जर्मनी भी यही मानता है। फ्रांस ने ही 27 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव का जर्मनी और अमेरिका ने भी समर्थन किया था, लेकिन चीन ने वीटो का इस्तेमाल कर चौथी बार अड़ंगा लगा दिया था। 
विज्ञापन


पुलवामा हमला भारत न भूला है, न ही भूलेगा: डोभाल 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले को भारत न तो भूला है और न ही कभी भूलेगा। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि देश का नेतृत्व इस तरह के आतंकी हमलों से और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों से कारगर तरीके से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोभाल ने सीआरपीएफ के 80वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को कहा कि हमें क्या करना चाहिए, हमारा रास्ता, हमारा उद्देश्य, हमारी प्रतिक्रिया और जवाब देने का समय क्या होना चाहिए? इन सबके लिए देश का नेतृत्व सक्षम और साहस से भरा है। देश हर तरह की चुनौती से निपट सकता है और यह साहस हमारे अंदर है। 


पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि यह त्रासदीपूर्ण घटना थी। देश इन जवानों और इनके परिवारों को हमेशा ऋणी रहेगा। सीआरपीएफ के जवानों ने पुलवामा हमले के शहीदों के सम्मान में इस बार होली नहीं मनाने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed