{"_id":"671aadd5b493f1ac6c0b8873","slug":"german-chancellor-olaf-scholz-india-visit-updates-meeting-with-pm-modi-intergovernmental-consultations-news-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Germany IGC: भारत दौरे पर आए जर्मन चांसलर शोल्ज, PM मोदी ने किया स्वागत; दोनों देशों के बीच आज अहम चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Germany IGC: भारत दौरे पर आए जर्मन चांसलर शोल्ज, PM मोदी ने किया स्वागत; दोनों देशों के बीच आज अहम चर्चा
Fri, 25 Oct 2024 12:02 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:02 PM IST
सार
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज 7वें अंतर सरकारी परामर्श (आईजीसी) में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार रात नई दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शोल्ज का हवाईअड्डे पर स्वागत किया। आज पीएम मोदी से मुलाकात के अलावा शोल्ज भारत-जर्मनी के बीच होने वाली 7वीं आईजीसी में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
भारत पहुंचे जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शोल्ज दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। भारत और जर्मनी के बीच 7वां अंतर सरकारी परामर्श (आईजीसी) 25 और 26 अक्तूबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसकी सह-अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज करेंगे। आईजीसी में भाग लेने के लिए ओलाफ शोल्ज बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली पहुंचे।
मोदी और शोल्ज करेंगे भारत-जर्मनी आईजीसी बैठक की सह-अध्यक्षता
बता दें कि द्विवार्षिक आईजीसी 2011 में शुरू किया गया था। यह कैबिनेट स्तर पर सहयोग की व्यापक समीक्षा और संबंधों के नए क्षेत्रों की पहचान करने का मंच है। भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल है, जिनके साथ जर्मनी आईजीसी की बैठक आयोजित करता है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज इस अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 7 वें आईजीसी में दोनों देश प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके अलावा, रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
प्रौद्योगिकी सहयोग के 50 वर्ष...
बता दें कि इस साल भारत और जर्मनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग के 50 वर्ष भी मना रहे हैं। इस सहयोग के तहत, दोनों पक्षों ने अंतरिक्ष अनुसंधान, एआई, पृथ्वी और पर्यावरण विज्ञान जैसे वैश्विक और उभरते क्षेत्रों कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन
#WATCH | German Chancellor Olaf Scholz meets Prime Minister Narendra Modi in Delhi.
विज्ञापन
(Video: PMO) pic.twitter.com/5SzBJ7Yj2E — ANI (@ANI) October 25, 2024