फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Elections: I may be arrested, Chandrababu Naidu said on Anil Chandra transfer

केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दे रही सरकार, मुझे भी किया जा सकता है गिरफ्तार : चंद्रबाबू नायडू

Sat, 06 Apr 2019 03:47 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
General Elections: I may be arrested, Chandrababu Naidu said on Anil Chandra transfer
फाइल फोटो - फोटो : PTI

आंध्र प्रदेश में पांच दिन बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार की रात प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल चंद्र पुनेठा का ट्रांसफर कर दिया। अनिल चंद्र के ट्रांसफर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कड़ा विरोध जाहिर किया है। विशाखापत्तनम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हो सकता है मुझे एक या दो दिन में गिरफ्तार कर लिया जाए। 

विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अनिल चंद्र की कोई गलती नहीं थी फिर भी उनका ट्रांसफर किया गया। इससे पहले उन्होंने खुफिया प्रमुख और दो एसपी के साथ भी ऐसा ही किया था। यह एनडीए सरकार द्वारा साजिश और धमकी का एक स्पष्ट मामला है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने उन्हें और उनकी पार्टी को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया क्योंकि हमने राज्य के साथ हुए अन्याय के लिए केंद्र का विद्रोह किया, और हम प्रधानमंत्री के कहे अनुसार नहीं चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू ने आगे कहा, "पिछले कुछ दिनों से, वह मेरी पार्टी के नेताओं पर छापेमारी करने के लिए आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और पुलिस बलों जैसी केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दे रहे हैं।


मुझे आश्चर्य नहीं होगा, अगर मुझे एक या दो दिन में गिरफ्तार कर लिया जाए। मुझसे क्या गलती हुई? क्या हमारे अधिकारों की मांग करना अपराध है?" उन्होंने कहा कि मैं तो केवल राज्य के अधिकारों के लिए लड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed