फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gayatri Prajapati Rape case: victim admitted to AIIMS wants to go back to home

गायत्री प्रजापति छेड़छाड़ मामला: घर वापस जाना चाहती है एम्स में भर्ती पीड़िता

Tue, 28 Feb 2017 05:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 05:03 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Prajapati Rape case: victim admitted to AIIMS wants to go back to home
गायत्री प्रजापति - फोटो : amar ujala

यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति से जुड़े छेड़छाड़ के मामले की शिकार नाबालिग पीड़िता की हालत में अब सुधार हो रहा है और वह खाना खा रही है। ऐसे में एम्स में भर्ती पीड़िता अब अपने घर जाना चाहती है। इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि उसके सेहत में सुधार हो रहा है, हालांकि अभी वह कमजोर है। अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी अभी यह तय नहीं किया गया है। पीड़िता शुक्रवार से एम्स में भर्ती है।

विज्ञापन


'हादसे के बाद पढ़ाई नहीं कर पाई हूं, बोर्ड परीक्षा भी नहीं दूंगी'
पीड़िता ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह घटना के बाद से इतनी डरी हुई है कि स्कूल जाना छोड़ दिया है। पढ़ाई-लिखाई नहीं हो पाई है इसलिए उसने दसवीं बोर्ड की परीक्षा भी नहीं देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने चिकित्सकों को बताया है कि वह अब अपने घर जाना चाहती है।

घटना के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती नाबालिग

Gayatri Prajapati Rape case: victim admitted to AIIMS wants to go back to home
सांकेतिक चित्र
पीड़िता ने तीन लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना के बाद से फोन पर धमकी मिलने की वजह से वह इतना डर गई कि स्कूल जाना छोड़ दिया। काउंसलिंग के दौरान उसने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की पूरी बात बताई है।

उसने उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति के अलावा कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। मामले में उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर आठ सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed