फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gatiman express

गतिमान एक्सप्रेस में ट्रेन होस्टेस की सेवाओं के साथ मुफ्त मनोरंजन भी

Wed, 06 Apr 2016 10:24 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
gatiman express
भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस न सिर्फ कम समय में यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाएगी, बल्कि इसमें सफर के दौरान यात्रियों को कई सुविधाएं भी मुहैया की जाएंगी।  निजामुद्दीन-आगरा गतिमान एक्सप्रेस पांच अप्रैल से अपना सफर शुरू करेगी।
विज्ञापन


इसमें यात्रियों का स्वागत गुलाब के फूलों से किया जाएगा। दिल्ली से आगरा तक के सफर के दौरान यात्रियों को उनकी सीटों पर ही ट्रेन हॉस्टेस की सेवाएं प्राप्त होंगी। इसके अलावा फिल्म, समाचार और कार्टून देखने की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु पांच अप्रैल को निजामुददीन-आगरा गतिमान एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वहां शहनाई की धुनें बजेंगी। गतिमान एक्सप्रेस 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और 100 मिनट में 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन का किराया शताब्दी से 25 फीसदी ज्यादा होगा, लेकिन सुविधाएं भी उसी तरह उच्च स्तर की दी जाएंगी। यात्रियों को खानपान के कई विकल्प भी मिलेंगे। यात्री ट्रेन में अपने स्मार्टफोन और टैबलेट व लैपटॉप पर मुफ्त इंटरनेट भी चला सकेंगे।

इसके लिए ट्रेन के डिब्बों में हॉटस्पॉट उपकरण लगाए गए हैं। इस दौरान सीमित अवधि के विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे। अधिकारी के मुताबिक यात्रियों को दी जाने वाली मल्टीमीडिया मनोरंजन सुविधा से रेलवे को भी लाभ मिलेगा। सेवा प्रदाता विज्ञापन दिखाने के लिए करीब 7.5 लाख रुपये देंगे।

600 से 1000 रुपये तक है किराया
एसी से लैस गतिमान एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 690 रुपये रखा गया है। वहीं, एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1365 रुपये तय किया गया है। 

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन परिसर में बना नया कॉनकोर्स 
गतिमान एक्सप्रेस के लॉन्च से पहले निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन में दिन-प्रतिदिन बढ़ती भीड़ के बेहतर प्रबंधन के लिए नया कॉनकोर्स तैयार किया गया है। नए कॉनकोर्स का लोकार्पण भी पांच अप्रैल को रेल मंत्री सुरेश करेंगे। 

नए कॉनकोर्स में टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र और सहायता केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा इसमें स्टेशन मैनेजर और टिकट चेकिंग स्टाफ के ऑफिस भी हैं। जल्द ही निजामुद्दीन में एक नया प्लैटफॉर्म भी तैयार हो जाएगा। 

गतिमान एक्सप्रेस आगरा को नहीं, दिल्ली की टूरिस्ट लॉबी को होगा लाभ

gatiman express

गतिमान एक्सप्रेस के संचालन से आगरा के पर्यटन उद्योग को कोई फायदा नहीं होने वाला है। पर्यटन उद्यमियों का मानना है कि इस गाड़ी का फायदा दिल्ली की टूरिस्ट लॉबी उठाएगी।
आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा का कहना है कि इस ट्रेन से आगरा के टूरिज्म को कोई फायदा नहीं होगा।

इससे तो केवल शताब्दी एक्सप्रेस का भार कम होगा। पर्यटन की दृष्टि से अच्छा तब होता जब गतिमान शाम को आगरा आती। सुबह दिल्ली से ताज एक्सप्रेस और शताब्दी पहले से ही संचालित हैं।

पर्यटन उद्यमी राजीव तिवारी ने बताया कि नियमित उड़ानें नहीं होने की स्थिति में आगरा में आने वाले पर्यटकों को फ्लाइट दिल्ली से पकड़नी होती है। उन्हें फायदा होगा मगर इससे आगरा के पर्यटन उद्योग को कुछ नहीं मिलेगा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान का कहना है कि गतिमान एक्सप्रेस के चलने से आगरावासियों को सुविधा मिलेगी। शताब्दी में सीट मिलना मुश्किल होता था, मगर पर्यटन की दृष्टि से कोई लाभ नहीं है।


कहां बनेगा हाईस्पीड कॉरिडोर का दफ्तर
आगरा। पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस कल से चलेगी। अब हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन के लिए हाईस्पीड कॉरिडोर का दफ्तर बनाए जाने पर काम तेज हो गया है। सूत्रों की मानें तो यह दफ्तर आगरा या दिल्ली मंडल में बनेगा।  

अगर आगरा में दफ्तर बनेगा तो आगरा मंडल का महत्व बढ़ जाएगा। बता दें कि दिल्ली-आगरा के बाद कानपुर-दिल्ली, चंडीगढ़-दिल्ली, मुंबई-गोवा, मुंबई-अहमदाबाद, नागपुर-सिकंदराबाद, नागपुर-बिलासपुर और चेन्नई-हैदराबाद, मैसूर-बंगलौर-चेन्नई रूटों पर भी सेमी हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन किया जाना है। ऐसे में इन रूटों पर भी सर्वे किया जाएगा। कॉरिडोर का कार्यालय आगरा मंडल में बनाए जाने पर आगरा रेल मंडल के अधिकारियों से बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed