फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gas leak from a factory in Maharashtra's Badlapur  

महाराष्ट्र: बदलापुर में फैक्टरी में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी

Fri, 04 Jun 2021 08:02 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: Amit Mandal Updated Fri, 04 Jun 2021 08:02 AM IST
सार

महाराष्ट्र के बदलापुर में गुरुवार देर रात एक फैक्टरी से गैस लीक होने लगी। हालांकि कुछ समय बाद ही दमकल के अधिकारियों ने इस पर काबू पा लिया था। गैस रिसाव की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ी।

विज्ञापन
gas leak from a factory in Maharashtra's Badlapur  
Gas Leak in Badlapur - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के बदलापुर में गुरुवार रात एक फैक्टरी में गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। गुरुवार रात 10.22 बजे गैस रिसाव की घटना हुई। इसके बाद आसपास रह रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया और उसने 11.24 बजे गैस रिसाव पर काबू पाया। ठाणे नगर निगम ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं और कोई भी घायल नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


ऐसा बताया गया कि कुछ लोगों को उल्टी तक हो गई और कुछ लोगों की जी मिचला। ये गैस रिसाव एमआईडीसी क्षेत्र में नोबल इंडिया मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। यह कंपनी एक रिएक्टर में कच्चे तेल के लिए दो रसायनों सल्फ्यूरिक एसिड और बेंजीन हिहाइड्रेड को मिलाती है।
विज्ञापन

 

हालांकि आवश्यक तापमान को नियंत्रित करने की वजह से गलती से रिएक्टर से हवा का रिसाव हो गया। ऐसा बताया गया कि यह गैस जहरीली नहीं है लेकिन इसके रिसाव से सांस लेने में दिक्कत आ जाती है। इससे शरीर की त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचता है। 

बदलापुर के स्थानीय निवासी ने बताया कि मैं अपने सहकर्मियों के साथ पास की फैक्टरी में काम कर रहा था। अचानक हमें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बाद में हमें पता लगा कि पास की किसी फैक्टरी में गैस रिसाव हुआ है। हालांकि गैस रिसाव की वजह से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।





लोगों को पुलिस और दमकल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि ये गैस जहरीली नहीं है, तब जाकर वो लोग शांत हुए। मिली जानकारी के मुताबिक इस गैस रिसाव का असर तीन किलोमीटर तक रहा। इस दौरान कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, हालांकि किसी हालत गंभीर नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed