फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gap between 2nd dose of Covid jab, precaution dose to be reduced to 6 months soon

कोरोना वैक्सीन: क्या दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच का अंतर होगा कम? सरकार जल्द ले सकती है फैसला

Wed, 27 Apr 2022 07:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 27 Apr 2022 07:34 PM IST
सार

इस संबंध में आखिरी फैसला एनटीएजीआई की सिफारिशों के आधार पर लिया जाएगा, जिसकी शुक्रवार को बैठक होने वाली है। 

विज्ञापन
Gap between 2nd dose of Covid jab, precaution dose to be reduced to 6 months soon
Corona Vaccination - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरकार जल्द ही कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक और एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को मौजूदा नौ महीने से कम करके छह महीने तक कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को कहा कि इस अंतर को कम करने के लिए टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) द्वारा सिफारिश किए जाने की उम्मीद है, जिसकी 29 अप्रैल को बैठक होने वाली है।

विज्ञापन


आईसीएमआर और अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थानों से मिले सुझाव 
आईसीएमआर और अन्य अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थानों के अध्ययनों ने सुझाव दिया है कि दोनों खुराक के साथ प्राथमिक टीकाकरण से लगभग छह महीने बाद एंटीबॉडी स्तर कम हो जाता है और बूस्टर देने से प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बढ़ जाती है। 18 वर्ष से अधिक आयु के वे सभी लोग जिन्होंने दूसरी खुराक लेने के नौ महीने पूरे कर लिए हैं, वे एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन


यहां और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए अध्ययनों के वैज्ञानिक साक्ष्य और निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक और एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को मौजूदा नौ महीने से कम करके जल्द ही छह महीने तक करने की संभावना है। आखिरी फैसला एनटीएजीआई की सिफारिशों के आधार पर लिया जाएगा, जिसकी शुक्रवार को बैठक होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था 
भारत ने 10 जनवरी से हेल्थकेयर और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया था। सरकार ने मार्च में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को एहतियाती खुराक के लिए पात्र बनाते हुए कॉमरेडिटी क्लॉज को हटा दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 18-59 साल के आयु वर्ग में 5,17,547 एहतियात की खुराक दी जा चुकी है।


इसके अलावा, 4736567 स्वास्थ्य कर्मियों, 7447184 अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 14,545595 व्यक्तियों ने एहतियाती खुराक लिए हैं। भारत ने 10 अप्रैल को निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed