{"_id":"5b5106c34f1c1b35748b5d75","slug":"gangraped-with-delhi-girl-in-akrabad-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की किशोरी से अकराबाद में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्त में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली की किशोरी से अकराबाद में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्त में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 20 Jul 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात 15 वर्षीय किशोरी से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि गैंगरेप के बाद आरोपी किशोरी को बेहोश कर जंगल में छोड़ कर फरार हो गए। दिल्ली निवासी किशोरी पिछले कुछ दिन से अपने ताऊ के घर रह रही थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ कर लिया है। दिल्ली निवासी किशोरी कुछ दिन से गांव में अपने ताऊ के घर रह रही है। गांव में किशोरी के पिता का पैतृक मकान है, जहां निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी के गांव निवासी रिश्तेदारों ने थाने में पुलिस को बताया कि 21 जुलाई को गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी की शादी होनी है। बुधवार की रात शादी वाले घर में महिलाओं का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। रात को किशोरी अपने घर से संगीत में शामिल होने जा रही थी। इसी बीच लगभग आठ बजे गांव का एक किशोर रास्ते में किशोरी को मिला और किशोरी से कहा कि गांव के दो युवक उसको बुला रहें हैं। किशोरी ने समझा कि कोई काम होगा इसलिए बुला रहे होंगे।
विज्ञापन
किशोरी जब वहां पहुंची तो पहले से मौजूद गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो दोनों आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। दोनों ने खेत में किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव के निकट एक खेत में किशोरी परिजनों को बेहोश मिली। गुरुवार की सुबह किशोरी को जब होश आया तब उसने सारी बातें परिजनों को बताई। परिवारीजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। गैंगरेप की सूचना पर सीओ बरला अनुज चैधरी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गांव के ही जितेंद्र उर्फ जीतू व उसका भाई सीटू और कान्हा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी बरला अनुज कुमार चौधरी ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला जानकारी में आया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिये अस्पताल भेजा है। दो आरोपी जितेंद्र और कान्हा को पकड़ लिया है। तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिये दविश जारी हैं।