{"_id":"5b08d2854f1c1bf96e8b4b2b","slug":"ganeshi-lal-and-kummanam-rajasekharan-appointed-as-governors-of-odisha-and-mizoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेशी लाल ओडिशा और के. राजशेखरन मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गणेशी लाल ओडिशा और के. राजशेखरन मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 May 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ओडिशा और मिजोरम के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की। प्रोफेसर गणेशी लाल ओडिशा और कुम्मानम राजशेखरन मिजोरम के राज्यपाल होंगे। राजशेखरन मौजूदा समय में केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
वह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) निर्भय शर्मा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 28 मई को पूरा हो रहा है। वहीं हरियाणा भाजपा अध्यक्ष रहे प्रोफेसर गणेशी लाल सत्यपाल मलिक की जगह लेंगे। बिहार के राज्यपाल मलिक को इस साल 21 मार्च को ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन से मिले संदेश के मुताबिक 'भारत के राष्ट्रपति को प्रो. गणेशी लाल को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। उनकी नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी जिस दिन से वह कार्यभार संभलेंगे।'
विज्ञापन
वहीं दूसरे आदेश में राष्ट्रपति ने राजशेखरन को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त करने की बात कही। राजशेखरन (65) ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का प्रचारक बनने के लिए अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। वह 2015 में बीजेपी की केरल इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।