फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahatma Gandhi Birth Anniversary 2020 know importance of this day history facts related to mahatma who fight for country freedom

Mahatma Gandhi Jayanti 2020: जानें आखिर दो अक्तूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व अहिंसा दिवस

Fri, 02 Oct 2020 03:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 02 Oct 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Birth Anniversary 2020 know importance of this day history facts related to mahatma who fight for country freedom
महात्मा गांधी जयंती 2020: पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आज यानि दो अक्तूबर को देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। बापू के जन्मदिन के अवसर पर देश में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बापू का पूरा नाम मोहन दास करमचंद गांधी था। अहिंसा के दम पर देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने वाले बापू आज भी कई लोगों के दिलों में जिंदा हैं। 
विज्ञापन


देश की आजादी के लिए गांधी जी कई बार जेल गए थे। उनका जन्म दो अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। वे कानून की पढ़ाई करने और बैरिस्टर बनने के लिए लंदन गए थे। उन्होंने लंदन में पढ़ाई करके बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की थी। भारत वापस आने पर उन्हें देश की स्थिति ने काफी प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। 
विज्ञापन


इसलिए दो अक्तूबर को मनाई जाती है गांधी जयंती
दो अक्तूबर को महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। विश्व में गांधी जी को उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाना जाता है। इस दिन को वैश्विक तौर पर उनका सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। गांधी जी कहते थे कि अहिंसा एक दर्शन है, एक सिद्धांत है और एक अनुभव है जिसके आधार पर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मनाई जाती है गांधी जयंती
गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति नई दिल्ली स्थित राजघाट जाकर गांधी प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। बापू की समाधि पर राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रार्थना आयोजित की जाती है। 

महात्मा गांधी से जुड़े पांच रोचक तथ्य
  • महात्मा गांधी ने लंदन से कानून की पढ़ाई करने के बाद बैरिस्टर की डिग्री हासिल की थी लेकिन बंबई उच्च न्यायालय में हुई पहली बहस में वे असफल रहे थे।
  • दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनियों में से एक एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स गांधी जी को सम्मान देने के लिए गोल चश्मा पहनते थे।
  • भारत में महात्मा गांधी के नाम पर 50 से ज्यादा सड़कें हैं। वहीं विदेश में उनके नाम पर लगभग 60 सड़के हैं।
  • महात्मा गांधी को पांच बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया। हालांकि उन्हें एक बार भी नोबेल पुरस्कार नहीं मिला है।
  • महात्मा गांधी रोजाना 18 किलोमीटर पैदल चलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed